Select Date:

16 सीरीज जीत, 3 साल का दबदबा, एक झटके में हुआ खत्म! श्रेयस अय्यर से ऐसी उम्मीद नहीं थी, आखिरी बार कब हारी थी टीम इंडिया?

Updated on 29-06-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों के भीतर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को लगातार दो बार शिकस्त झेलनी पड़ी। इस करारी हार के साथ ही खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का शानदार सफर और दबदबा फिलहाल थम गया है। क्रिकेट जगत में आयरिश टीम की इस जीत को 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ केविन ओ'ब्रायन के ऐतिहासिक शतक के बाद सबसे बड़ा और यादगार पल माना जा रहा है।

16 सीरीज से नहीं हारे थे

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हमेशा हावी रहने वाली भारतीय टीम के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है। साल 2020 के बाद से टी20 सीरीज में भारत की यह केवल तीसरी हार है। इस आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज से अजेय चल रही थी। भारत को इससे पहले अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के हाथों पांच मैचों की सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

रोमांचक सीरीज में मिली थी हार

वेस्टइंडीज के उस दौरे पर भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर 0-2 से पिछड़ गई थी। हालांकि, शानदार वापसी करते हुए टीम ने अगले दो मैच जीते और सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। लेकिन लॉडरहिल में खेले गए निर्णायक और करो या मरो वाले मैच में भारतीय टीम सिर्फ 165 रन ही बना सकी, जिसे वेस्टइंडीज ने दो ओवर रहते आसानी से हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। उसके बाद से भारत ने कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई थी।

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

रविवार को स्टोरमोंट के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच की बात करें तो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर आयरलैंड के जय मूंदड़ा भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए। उन्होंने अपने कातिलाना स्पैल (3/32) के दौरान मैच की शुरुआती दो गेंदों पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को शून्य (गोल्डन डक) पर आउट कर सनसनी फैला दी। इसके बाद उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर का महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी। आयरलैंड के 154 रनों के जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी और महज 1 रन से मैच गंवा बैठी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.