Select Date:

क्रिकेट के पहले विश्व विजेता की ऐसी गरीबी, 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेना पड़ा लोन, कभी बोलती थी तूती

Updated on 16-07-2026 12:03 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज पाई-पाई को मोहताज हो चुकी है। आर्थिक तंगहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को अपना अस्तित्व और घाटे से बचाने के लिए आईसीसी से 12.82 मिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी 123 करोड़ रुपये से अधिक) का भारी-भरकम लोन लेना पड़ा है। एक दौर वो था जब दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमें कैरेबियाई दिग्गजों के सामने पानी मांगती थीं, और आज एक दौर ये है जहां बोर्ड को चलाने के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है।

एडिनबर्ग में आयोजित ICC की वार्षिक बैठकों के बाद ICC ने वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक बड़ी वित्तीय राहत देने की घोषणा की है। पिछले कई सालों से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज को आईसीसी की ओर से लोन मंजूर किया गया है। कई पूर्व खिलाड़ियों द्वारा समय-समय पर उठाए गए मुद्दों के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से इस वित्तीय सहायता की गुहार लगाई थी।

लगातार हो रहे भारी नुकसान के चलते CWI को थी लोन की दरकार

क्रिकेट वेस्टइंडीज के ऑडिटेड फाइनेंस बयानों के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को खत्म हुए साल में बोर्ड को 28 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ था, जबकि इससे पिछले साल उन्हें 24 मिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ था। इतना ही नहीं, साल 2026 के चक्र में भी बोर्ड को 26 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। इस बड़े फंड गैप को भरने के लिए वेस्टइंडीज बोर्ड लगातार आईसीसी लोन और कमर्शियल बैंकिंग क्रेडिट सुविधाओं की तलाश में था, जो अब जाकर हकीकत बन पाया है। इससे पहले साल 2012 में भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को आईसीसी से ऐसी ही सहायता मिली थी, जबकि 2020 में कोविड महामारी के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 3 मिलियन डॉलर का लोन दिया था जिसे चुका दिया गया था।

मौरिशस बना नया सदस्य, श्रीलंका और फ्रांस पर लगा प्रतिबंध

आईसीसी की इस बैठक में वैश्विक सदस्यता को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए गए, मौरिशस को आईसीसी के 111वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। अब आईसीसी में 12 पूर्ण सदस्य और 98 एसोसिएट सदस्य हो गए हैं। कनाडा क्रिकेट बोर्ड के निलंबन को हटाने के लिए बहाली की शर्तों को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा संशोधित संविधान मिलने तक श्रीलंका क्रिकेट अब आईसीसी बोर्ड की बैठकों में तब तक प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा, जब तक कि वहां नए चुनाव नहीं हो जाते। सदस्यता मानदंडों का उल्लंघन करने के चलते फ्रांस क्रिकेट को आईसीसी द्वारा नोटिस पर रखा गया है।

आईसीसी ने बनाईं दो नई उप-समितियां

प्रशासनिक और लीग सुधारों को ध्यान में रखते हुए आईसीसी बोर्ड ने दो नई उप-समितियों का गठन किया है। इस कमेटी में बीसीसीआई के देवाजीत सैकिया, क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी की निदेशक डॉ. रॉस रीवाज शामिल हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा इसमें डॉ. रूडी वैन वूरेन (नामीबिया), देवाजीत सैकिया (BCCI), रिचर्ड गोल्ड (ECB) और टॉड ग्रीनबर्ग (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) को शामिल किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
 16 July 2026
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
 16 July 2026
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
 16 July 2026
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
 16 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
 16 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
Advt.