Select Date:

कनाडा की फ्लाइट में 16 वर्षीय लड़के ने की मारपीटअपनी ही फैमिली पर चलाए लात-घूंसे पायलट को करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 08-01-2024 01:27 PM

कनाडा की फ्लाइट में 16 साल के लड़के ने अपने ही फैमिली के लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद पायलट को विन्निपेग शहर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 3 जनवरी की है, जब एयर कनाडा की फ्लाइट संख्या 137 टोरंटी से कैलगरी जा रही थी।

हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने वाला लड़का कनाडा के ग्रांड प्रेयरी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। हालांक, जिस सदस्‍य के साथ मारपीट हुई है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण प्‍लेन 3 घंटों की देरी से रवाना हो सका।

जर्मनी की फ्लाइट में भिड़े थे पति-पत्नी, तब भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्लाइट क्रू ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन पाकिस्तान अथॉरिटी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला लिया।

बेंगलुरु के पैसेंजर ने क्रू मेंबर से की थी बदतमीजी

इससे पहले 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट के पैसेंजर ने क्रू से बदतमीजी की थी। इसके बाद बेंगलुरु पहुंचने पर पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया था कि 32 साल का शख्स नशे में था और कई बार चेतावनी देने के बाद भी शांत नहीं हुआ था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

वहीं 23 नवंबर को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से जेद्दाह से हैदराबाद जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट करना पड़ा था। यहां मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.