बिक चुके हैं 2 लाख टिकट, दो दिन बाकी, साल की सबसे बड़ी ओपनिंग की तैयारी में विक्की कौशल
Updated on
12-02-2025 02:52 PM
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है। वैलेंटाइन डे के मौके पर यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। दिलचस्प है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक ही इसके 2 लाख से अधिक टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। जिस तरह से फिल्म के लिए टिकटों की बिक्री का ट्रेंड है, यह फिल्म ओपनिंग डे पर चौंका सकती है।
'छावा' लंबे समय से बनकर तैयार है। बीते साल मई 2024 में ही इसकी शूटिंग पूरी हो गई थी। पहले यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर 'पुष्पा 2: द रूल' से क्लैश के चक्कर में यह पोस्टपोन हो गई। 'छावा' के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसका असर एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है। महाराष्ट्र में यह फिल्म मजबूत प्रदर्शन करने वाली है और यह 2025 में पहले दिन बॉलीवुड की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
'छावा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' एक महान योद्धा और राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह अवधारणा अपने आप में फिल्म के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह 11:00 बजे तक, 'छावा' के लिए 7545 शोज की एडवांस बुकिंग में 2 लाख 14 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसमें सबसे अधिक प्री-बुकिंग महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में हुई है।
'छावा' का बजट, प्री-सेल्स से कमा लिए 6 करोड़
'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये है। बुधवार सुबह तक एडवांस बुकिंग से इसने पहले दिन के लिए 6.04 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। जबकि ब्लॉक सीटों को मिला दें तो यह संख्या 7.57 करोड़ रुपये है। अभी बुधवार और गुरुवार को भी पूरे दिन एडवांस बुकिंग होनी है। ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है।
वैलेंटाइन डे पर 'गली बॉय' का टूटेगा रिकॉर्ड
वैलेंटाइन डे के लिहाज से देखें तो 2019 में रिलीज 'गली बॉय' ने पहले दिन के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने 19.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 'छावा' इससे कहीं आगे निकलने वाली है। ऐसे में यह बॉलीवुड की वैलेंटाइन डे रिलीज में सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित होने वाली है।
साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने की तैयारी में 'छावा'
इस बीच, 'छावा' ने 2025 की जनवरी में रिलीज अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' की 3.78 करोड़ की एडवांस बुकिंग को भी पछाड़ दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'छावा' ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसका सही-सही आकलन तो फाइनल एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखने बाद ही पता चलेगा। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि विक्की कौशल की यह फिल्म पहले दिन 20+ करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…