माधुरी दीक्षित की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं 2 साल की जान्हवी कपूर, मां से गोद में उठाने की करती रहीं जिद
Updated on
30-11-2023 03:08 PM
आज हम Throwback Thursday में लेकर आए हैं जान्हवी कपूर को वो तस्वीर, जब वो अपनी मां श्रीदेवी के साथ बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं माधुरी दीक्षित की शादी में पहुंची थीं। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपना करियर शुरू किया था और काफी कम समय में उन्होंने अपने लिए एक खास जगह बना ली। क्या आप जानते हैं कि जब माधुरी दीक्षित की शादी हुई थी तो जान्हवी कपूर केवल दो साल की थीं और वह इस फंक्शन में अपनी मां के साथ शामिल भी हुई थीं?
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। उन दिनों माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। 80 से लेकर 90 के दशक में माधुरी उन सितारों में से एक थीं जो सालभर में 7-8 फिल्में करने का दम रखती थीं। माधुरी 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'साजन', 'खलनायक', राजा', 'दिल तो पागल है' जैसी की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिस साल माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल तो पागल है' रिलीज हुई उसी साल 17 अक्टूबर 1999 में माधुरी ने अपनी शादी की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था। माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने की शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें मां श्रीदेवी के साथ दो साल की जान्हवी भी नजर आई थीं।
श्रीदेवी का हाथ थामे और कैमरे की तरफ पीठ किए दिख रहीं जान्हवी
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की शादी की रिसेप्शन पार्टी की एक तस्वीर वायरल है, जिसमें नई-नवेली शादीशुदा जोड़ी माधुरी और नेने के साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में माधुरी पिंक कलर के लहंगे में दिख रही हैं और नेने गोल्डन शेरवानी में हैं। वहीं श्रीदेवी पीले और हरे रंग की साड़ी में दिख रही हैं, उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया था। इस तस्वीर में श्रीदेवी का हाथ थामे और कैमरे की तरफ पीठ किए 2 साल की जान्हवी भी दिख रही हैं।
मां से गोद में लेने की करती दिख रहीं जिद
तस्वीर में जान्हवी संभवत: लहंगे में दिख रही और बालों की दो पोनी भी नजर आ रही है। तस्वीर से साफ है कि वह मां से उन्हें गोद लेने की जिद करती दिख रही हैं। बता दें कि जान्हवी अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनकी पहली फिल्म 'धड़क' की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…