Select Date:

थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में धमाका 20 लोगों के मारे जाने की खबर, तादाद बढ़ने की आशंका

Updated on 18-01-2024 12:42 PM

थाईलैंड में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक- मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि फैक्ट्री के कई हिस्सों में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका है। इसके लिए सेना की मदद ली जा रही है।

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक- फैक्ट्री में लाइट की वायरिंग काफी पुरानी थी। मुमकिन है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ब्लास्ट हुआ हो।

शहरी क्षेत्र में थी फैक्ट्री

शुरुआती जानकारी के मुताबिक- घटना सुपहान प्रॉविन्स में हुई। यह बैंकॉक से 120 किलोमीटर दूर कोस्टल एरिया है। यहां कई पटाखा फैक्ट्रीज हैं। इनमें से ज्यादातर काफी पुरानी हैं। यह घनी आबादी वाला इलाका है और आसपास के लोग ही इन फैक्ट्रीज में काम करते हैं।

बुधवार को धमाके के वक्त फैक्ट्री में काफी कर्मचारी मौजूद थे। इसलिए माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है। ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, पुलिस ने ये नहीं बताया कि कुल कितने कर्मचारी फैक्ट्री में थे और कितने झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। प्रधानमंत्री को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस चीफ थीरापोज रेवांगन ने कहा- मेरी यहां के गवर्नर से बात हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी जिंदा व्यक्ति को फैक्ट्री कैम्पस से बाहर नहीं निकाला जा सका है। आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है। अब तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है।

रेवांगन के मुताबिक- अच्छी बात ये है कि आसपास घनी आबादी होने के बावजूद वहां तक आग नहीं पहुंच सकी। किसी मकान को भी नुकसान नहीं पहुंचा। ये पता लगाना जरूरी है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ, क्योंकि यहां इस तरह की कई दूसरी प्रोडक्शन यूनिट भी हैं।

कई लोग घटना के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इनमें गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता है। एक मैदान में कुछ जले हुए पटाखे देखे गए हैं। पिछले साल यहां एक और फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। तब 10 लोग मारे गए थे और 100 घायल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.