Select Date:

रूस-यूक्रेन जंग में 200 नेपाली नागरिक शामिल फॉरेन मिनिस्टर बोले- इनमें से 100 लोग लापता

Updated on 27-12-2023 12:27 PM

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सौद ने कहा है कि रूस और यूक्रेन की जंग में 200 नेपाली नागरिक सैनिक के तौर पर रूस की तरफ से लड़ रहे हैं। इनमें से 100 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस महीने की शुरुआत में 6 नेपाली नागरिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए थे।

इसके बाद नेपाल सरकार ने रूस से कहा था कि वो जंग में शामिल तमाम नेपाली नागरिकों को मुआवजा और बाकी सहूलियतें देते हुए उन्हें फौरन नेपाल भेजने का इंतजाम करे। हालांकि, इसके बाद रूस ने क्या कदम उठाए, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

100 नेपाली नागरिक घायल

नेपाल की एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सौद ने कहा- कुल मिलाकर 200 नेपाली नागरिक बतौर रूसी सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में शामिल हैं। इनमें से 100 लापता हैं। हो सकता है कि कुछ घायल हों, मारे गए हों या फिर यूक्रेन की हिरासत में हों। हमारे पास इस बारे में सटीक और पुख्ता जानकारी नहीं है। हमने इस बारे में रूसी सरकार से बातचीत की है।

फॉरेन मिनिस्टर ने आगे कहा- रूसी सरकार ने हमें बताया है कि कुछ नेपाली नागरिक जंग में शामिल हैं। इनमें से 7 की मौत हो गई है। हमें कुछ नेपाली परिवारों ने उनके परिजनों के लापता होने की जानकारी दी है। इसकी जांच की जा रही है।

विदेश मंत्री के मुताबिक- हमने रूसी एंबेसेडर को बुलाकर उनके सामने तमाम बातें रखी थीं। हमने उनसे गुजारिश की थी वो हमारी चिंताओं के बारे में व्लादिमिर पुतिन सरकार से बातचीत करें और उठाए गए कदमों के बारे में भी बताएं। हम अब भी यह नहीं जानते कि वास्तव में हमारे देश के कितने नागरिक इस जंग में रूस की तरफ से लड़ रहे हैं। 200 लोगों के बारे में अनुमान कुछ जानकारी के आधार पर लगाया गया है।

अब सर्टिफिकेट की जरूरत

नेपाल के फॉरेन मिनिस्टर ने कहा- जंग के हालात में कुछ कदम उठाना मुश्किल होता है। बहरहाल, हमने भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और 6 खाड़ी देशों के रास्ते रूस जाने वाले नेपाली नागरिकों के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना जरूरी कर दिया है। इसमें उन्हें बताना होगा कि वो रूस क्यों जाना चाहते हैं। इस सर्टिफिकेट के बिना वो मॉस्को नहीं जा सकेंगे।

इसके अलावा नेपाली सरकार अपने उन नागरिकों को यूक्रेन से छुड़ाने की भी कोशिश कर रही है, जिनके बारे में शक है कि वो लंबे वक्त से वहां की जेलों में या फौज की कैद में हैं। इस वक्त इजराइल और हमास की जंग भी चल रही है। हमास की कैद में नेपाल का एक स्टूडेंट बिपिन सूद भी है। इसको भी रिहा कराने की कोशिश की जा रही है।

नेपाल का रुख अब सख्त

इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ते हुए 6 नेपाली सैनिक मारे गए थे और एक को यूक्रेनी फौज ने गिरफ्तार कर लिया था। यह खबर सामने आने के बाद नेपाल ने रूस से कहा है कि वो उसके नागरिकों का इस्तेमाल बंद करे।

दरअसल, मारे गए सभी नेपाली भाड़े के सैनिक के तौर पर रूसी सेना के लिए काम कर रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि नेपाल के कई नौजवान पैसे की खातिर रूस के लिए जंग के मैदान में मौजूद हैं।

रूस और यूक्रेन की जंग 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता रहा कि रूस के पास सैनिकों की कमी हो गई है और वो इस कमी को दूर करने के लिए गरीब देशों के नौजवानों को लालच दे रहा है। इस मामले में सबसे ज्यादा नेपाल के नौजवानों की चर्चा हुई।

बहरहाल, यह पहली बार है जब नेपाल ने सार्वजनिक तौर पर यह माना है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस उसके युवाओं का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- मारे गए नेपाली सैनिकों को नियमों के तहत रिक्रूट नहीं किया गया था। यानी ये पेरोल पर नहीं थे, बल्कि ये सभी भाड़े पर लिए गए थे। इसके मायने ये हुए कि या तो इन्हें एक तय रकम देने के वादे पर लड़ने भेजा गया था या फिर ये रूसी फौज के कॉन्ट्रैक्ट पर थे।

पैसे की लिए जोखिम

वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक- ज्यादातर नेपाली नागरिक पैसा कमाने की खातिर दूसरे देशों में जाते हैं। कई बार ये बेहद जोखिम वाले काम भी करते हैं। खास बात यह है कि ये नेपाली नागरिक जितना पैसा अपने देश भेजते हैं वो करीब-करीब नेपाल की जीडीपी के बराबर है।

भारत के अलावा ब्रिटिश आर्मी में भी नेपाली गोरखा रिक्रूट किए जाते हैं। यह सिलसिला 1815 में शुरू हुआ था। उस वक्त भारत पर ब्रिटेन का शासन था। ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ कई बार गोरखा यूनिट से मिलीं थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.