जल्द नहीं बदला 2,000 का नोट तो लग सकती है बड़ी चोट, इस महीने 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
Updated on
02-09-2023 02:53 PM
नई दिल्ली: 2000 रुपये का नोट जमा कराने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। अगर आपने अब तक 2000 रुपये का नोट बैंक में जमा नहीं कराया है तो जल्दी से जल्दी यह काम कर लें। इसकी वजह यह है कि इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी आपके पास इस काम को करने के लिए कम ही दिन बचे हैं। इस बीच आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में जमा 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त, 2023 को 2,000 रुपये के 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही चलन में थे।
प्रमुख बैंकों से एकत्रित आंकड़े बताते हैं कि 2,000 रुपये के करीब 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया। गौरतलब है कि 31 मार्च, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था, जो 19 मई 2023 को इन्हें वापस लिए जाने की घोषणा के समय घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था। आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।
एक महीने से भी कम समय
नोट बदलवाने के लिए लोगों के पास अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। इस बीच त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर दूसरे और चौथे शनिवार को भी मिला लिया जाए तो 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपके पास भी 2000 रुपये का नोट पड़ा है तो जल्दी से जल्दी इसे जमा कर दें या बदलवा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 30 सितंबर के बाद आपका 2000 रुपये का नोट महज रद्दी बनकर रह जाएगा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…