Select Date:

22 साल, हर साल 21% से ज्यादा का कंपाउंड रिटर्न, इस म्यूचुअल फंड में मिला

Updated on 06-09-2023 03:23 PM

मुंबई: पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार (Share Market) में अस्थिरता दिख रही है। इसके बावजूद शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई के करीब हैं। डेवलप्ड इकॉनमी में अभी भी इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) ऊंचे स्तर पर हैं। इंटरेस्ट रेट ज्यादा होने के पीछे सेंट्रल बैंक का महंगाई की आशंकाओं से जूझ रहा होना है। इस समय सोने में अच्छी तेजी दिख रही है। एक साल में ही यह 48 हजार रुपये से 58 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

नए निवेशक शेयर बाजार में करे एंट्री?

हमने ऊपर जिन संकेतों का जिक्र किया, इन्हीं सबको देखते हुए जानकार कह रहे हैं कि बाजारों के लिए कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। निवेशकों, खास कर नए लोगों को बाजार में एंट्री सीधे एंट्री करने से परहेज करना चाहिए। ऐसे माहौल में यदि नए निवेशक शेयर बाजार का रिटर्न लेना चाहते हैं तो उनके लिए म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट सही है। ऐसे में सवाल उठता है कि ढेरों म्यूचुअल फंड में कौन सा फंड बढ़िया रिटर्न देगा। आज आपको एक ऐसे म्यूचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं जो पिछले 20 साल से भी ज्यादा अवधि के दौरान 21 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
 

कौन सा है यह फंड

सर्वश्रेष्ठ फंडों की कैटेगरी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड (MAF) शुमार है। इसके 20 से अधिक वर्षों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए यह निवेशकों के लिए एक उम्दा विकल्प बनकर उभरा है। मल्टी-एसेट हाइब्रिड कैटेगरी की योजनाओं में अक्टूबर 2002 (पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डायनामिक) में अपनी स्थापना के बाद से सालाना चक्रवृद्धि के हिसाब से 21.13% का रिटर्न (31 अगस्त, 2023 तक) दिया है। इस तरह से इस फंड ने पिछले कुछ वर्षों में सबसे अच्छा रिकॉर्ड बनाया है।

मल्टी एसेट फंड कहां करते हैं निवेश

मल्टी-एसेट अप्रोच का मतलब इक्विटी (Equity), डेट (Debt) और सोने (Gold) में निवेश करना है। इन तीन परिसंपत्तियों में होने वाली हलचलों का संबंध एक-दूसरे से नहीं होता है क्योंकि उनके मूवमेंट अलग-अलग होते हैं। इन सबका पोर्टफोलियो बनाकर कई एसेट्स में निवेश करने से लंबे समय में सर्वोत्तम जोखिम समायोजित रिटर्न सुनिश्चित होता है। जब मल्टी-एसेट अप्रोच अपनाया जाता है तो आपको फंड मैनेजर के अप्रोच के आधार पर पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन (Portfolio Diversification)और उपयुक्त एसेट एलोकेशन मिलता है। निवेशकों को विभिन्न एसेट क्लास की तेजी में भाग लेने का भी मौका मिलेगा और अस्थिर बाजारों के दौरान गिरावट पर भी अंकुश लगेगा।


इस फंड का क्या है रिटर्न

इस साल 31 अगस्त तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ने निवेशकों को पिछले तीन, पांच और 10 साल के समयावधि में क्रमशः 23.0%, 21.8% और 16.6% रिटर्न (XIRR)मिला होगा। यानी पिछले 10 वर्षों में हर महीने किए गए 10,000 रुपये के एसआईपी निवेश के परिणामस्वरूप लगभग 28.73 लाख रुपये का फंड बना होगा। जब स्थिरता को मापने के लिए रोलिंग रिटर्न लिया जाता है, तो यह फंड उस पैमाने पर भी आगे रहता है। पिछले 20 वर्षों (31 अगस्त, 2003 से 31 अगस्त, 2023) में पांच साल के रोलिंग रिटर्न के आधार पर फंड ने 17% का औसत रिटर्न दिया है। जब तीन साल के रोलिंग रिटर्न को उसी 10 साल की अवधि में लिया जाता है, तो फंड ने औसतन 19.6% रिटर्न दिया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.