Select Date:

इजराइल से जंग के बीच खतरे में 23 लाख फिलिस्तीनी : UN बोला- गाजा में मई तक भुखमरी का खतरा

Updated on 24-04-2024 01:20 PM

इजराइल पर हमास के आतंकी हमले के मंगलवार को 200 दिन हो गए हैं। इजराइल के सैन्य हमलों के बीच गाजा के 23 लाख नागरिकों को हर रोज खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। UN का कहना है कि गाजा में मई में भुखमरी का खतरा है।

सबसे बुरी स्थिति युद्ध के बीच जन्मे बच्चों की है। 17 अप्रैल तक गाजा के अस्पतालों में कुपोषण से 12 साल से कम उम्र के 28 बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें एक महीने से कम उम्र वाले 12 बच्चे शामिल थे। इजराइली हमले में अब तक 34 हजार लोगों की मौत हुई है, जबकि 77 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए। मृतकों में सबसे ज्यादा 14,500 बच्चे हैं। हर घंटे 15 लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं।

केस 1: पैक्ड फूड ही सहारा था, अब कुपोषण ऐसा कि डॉक्टरों को हाथ की नस नहीं मिलती
7 साल के मुहन्नद अल नज्जर के परिवार को उत्तर गाजा से विस्थापित होकर खान यूनिस में पनाह लेनी पड़ी। रिफ्यूजी कैंप में पैक्ड फूड ही सहारा था। पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण वह बीमार हो गया। अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने खाना बंद कर दिया है।

वह दिन में केवल दो कप पानी ही पी पाता है। उसका वजन आधा हो गया है और कंकाल दिखने लगा है। उसकी स्थिति ऐसी है कि उसके हाथ में ड्रिप भी नहीं लगाई जा सकती है, इसलिए पैर की नस के जरिए लिक्विड चढ़ाया जाता है।

केस 2: बच्चे के दूध पाउडर के लिए मां को गहने बेचने पड़े
नूर बर्दा और हेबा अरकान के बच्चे जिहाद का जन्म 5 महीने पहले अल शिफा अस्पताल में हुआ। इस दंपती के सारे पैसे पहले ही खाना खरीदने में खत्म हो गए। बच्चे के लिए मिल्क पाउडर खरीदने के लिए मां को सोने के गहने बेचने पड़े।

गाजा के बाल चिकित्सक डॉ. मोंटेसर फर्रा का कहना है कि गाजा के हर घर में ऐसे बच्चे हैं, जो कुपोषण की समस्या के शिकार हैं। ऑक्सफेम के मुताबिक गाजा के हजारों लोग रोज औसत 245 कैलोरी पर जीवित हैं, जबकि एक वयस्क को हर दिन 1,600 से 3 हजार कैलोरी चाहिए।

अमेरिका में जंग का असर
गाजा मुद्दे पर कैंपस में जारी हंगामे के बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी की क्लास ऑनलाइन करने को ऐलान किया। वहीं इजराइल मुद्दे पर प्रदर्शन के चलते गूगल ने 20 और कर्मचारी निकाले, अब तक 50 को हटाया गया। गाजा युद्ध के विरोध में दर्जनों नॉमिनेटेड लेखकों के नाम वापसी के बाद पेन अमेरिका ने सालाना पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था। इसे 'अल-अक्सा फ्लड' ऑपरेशन नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.