Select Date:

पाकिस्तान में वोटिंग से एक दिन पहले धमाके 24 की मौत:बलूचिस्तान में उम्मीदवारों के ऑफिस के बाहर हुए 2 ब्लास्ट

Updated on 08-02-2024 01:38 PM

पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हो गए। हालांकि, बाद में मरने वाले की संख्या 12 बताई गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए।

यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह शहर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। वो सुरक्षित हैं।

हालांकि, इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव और सभी प्रांतों में चुनाव है। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने हमलों को लेकर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

हमलों की जांच जारी
बलूचिस्तान के केयरटेकर सूचना मंत्री जन अचकजई ने कहा- पहला धमाके की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से पता चला है कि विस्फोटक सामान एक बाइक में रखा था। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे धमाके की वजह सामने नहीं आई है।

इधर, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अली मर्दान खान डोमकी ने हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा- ऐसी घटनाएं शांतिपूर्ण चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने की एक साजिश है। हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगा। हम घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव के दौरान बलूच लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान तालिबान के हमले तेज
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले तेज हो गए हैं। बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनेट में कुछ दिन पहले 8 फरवरी को होने वाले इलेक्शन को टालने की मांग की गई थी। हालिया दिनों में आतंकी और हिंसा की बढ़ती घटनाएं किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।

इलेक्शन के दौरान हिंसा तेज...

1. पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन के बाहर धमाका
5 फरवरी की सुबह बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर भी धमाका हुआ था। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक इलेक्शन कमीशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली।

2. खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला
5 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए थे। पुलिस चीफ अख्तर हयात ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया- 30 से ज्यादा आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

3. खैबर पख्तूनख्वा में कैंडिडेट की हत्या
31 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक कैंडिडेट की हत्या कर दी गई। घटना खैबर पख्तूख्वा के बाजौर जिले की थी। मारे गए कैंडिडेंट का नाम रेहान जेब खान था। रेहान को इमरान की पार्टी ने समर्थन दिया था और वो नेशनल असेंबली की सीट नंबर 8 से उम्मीदवार थे। हमलावर एक बाइक पर आए थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- पुलिस को अब तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

4. अवामी नेशनल पार्टी के नेता की हत्या
31 जनवरी को ही बलूचिस्तान की ताकतवर सियासी जमात अवामी नेशनल पार्टी के सीनियर लीडर जहूर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.