अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, जिम में हुए हमले के बाद हालत गंभीर
Updated on
01-11-2023 01:53 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया ने इस बारे में खबर दी। द टाइम्स ऑफ नॉर्थवेस्ट इंडियाना की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
क्या कहा पुलिस ने खबर में कहा गया है, 'हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।' हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे थोड़ा अजीब लगा।
वरुण से एंड्रैड को था खतरा पुलिस ने कहा एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद वरुण के बचने के उम्मीद सिर्फ पांच प्रतिशत ही है। एंड्रैड ने वरुण के सिर पर चाकू से हमला किया है। उसने पुलिस को बताया है कि वरुण उसे काफी डरावना और धमकी देने वाला लगता था। इस वजह से उसे इस बात का डर था कि वह एक दिन उसकी हत्या कर देगा। चोट की गंभीरता के कारण वरुण को फोर्ट वेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बचने की संभावना जीरो से बस पांच फीसदी तक ही है।
काउंटर पर मिला चाकू वालपराइसो पुलिस ने कहा कि जिम के अन्य सदस्यों ने उन्हें 1270 स्ट्रांगबो सेंटर ड्राइव पर प्लैनेट फिटनेस क्लब में बुलाया। सदस्यों ने स्थानीय समय सुबह नौ बजे के आसपास वरुण को सिर पर चोट के साथ मसाज कुर्सी पर बैठा हुआ देखा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें काउंटर पर बहुत ज्यादा खून मिला और एक फोल्डिंग चाकू भी बरामद हुआ है। फोल्डिंग चाकू एंड्रेड का था जिससे वह मेनार्ड्स स्टोर में बक्से खोलता था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…