Select Date:

25 देश, 10000 सैनिक और 250 लड़ाकू विमान... जर्मनी में रूस के खिलाफ जुटी योद्धाओं की भीड़

Updated on 13-06-2023 09:11 PM
बर्लिन: नाटो के इतिहास में सबसे बड़ा युद्धाभ्यास एयर डिफेंडर 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार एयर डिफेंडर 2023 युद्धाभ्यास का आयोजन जर्मनी में किया जा रहा है। यह अभ्यास 23 जून तक चलेगा। इसे रूस के खिलाफ नाटो का सबसे बड़ी जंगी तैयारी माना जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में 25 देशों के करीब 10000 सैनिक और 250 विमान हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान ये सैनिक और विमान रूस पर नकली हमले का अभ्यास करेंगे। अकेले अमेरिका ने 2000 एयर नेशनल गार्ड और लगभग 100 विमानों को भेजा है। इस अभ्यास में गैर नाटो देश स्वीडन और जापान के लड़ाकू विमान भी शामिल हो रहे हैं।

जर्मनी बोला- हमारे लिए लोगों की रक्षा सबसे महत्वपूर्ण
इस युद्धाभ्यास के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे जर्मन वायु सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेरहार्ट्ज ने कहा कि यह अभ्यास एक संकेत है। हमारे लिए सबसे ऊपर अपने नागरिकों की रक्षा है। नाटो देशों के लिए हम जल्दी से प्रतिक्रिया करने की स्थिति में हैं। ऐसे अभ्यासों से हम हर मामले में गठबंधन का बचाव करने में सक्षम होंगे। गेरहार्ट्ज ने कहा कि उन्होंने 2018 में अभ्यास का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तब के किसी न किसी वजह से अभ्यास टलता रहा और इसे अब 2023 में आयोजित किया जा रहा है।


नागरिक उड़ानों के बाधित होने की आशंका

नाटो से इस अभ्यास के कारण नागरिक उड़ानों के बाधित होने की आशंका है। हालांकि, उनके आंकड़ों को लेकर एक्सपर्ट्स का आकलन भिन्न-भिन्न हैं। जर्मन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यूनियन GdF के प्रमुख मथायस मास ने कहा है कि इसका नागरिक उड्डयन के संचालन पर निश्चित रूप से व्यापक प्रभाव पड़ेगा। हालांकिस जर्लमन लेफ्टिनेंट जनरल न ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि जर्मनी के हवाई यातायात नियंत्रण प्राधिकरण ने वायु सेना के साथ मिलकर नागरिक विमानों के सुरक्षित आवागमन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है।

तीन क्षेत्रों में होगा नाटो का हवाई अभ्यास

जर्मन लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि यह अभ्यास तीन क्षेत्रों तक सीमित है। एक समय में इन तीनों क्षेत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह अभ्यास किसी भी जर्मन राज्य में स्कूल की छुट्टियां शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगा। मुझे आशा है कि कोई भी नागरिक फ्लाइट रद्द नहीं होगी, सिर्फ उनके समय में थोड़ा बहुत बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हवाई यातायात नियंत्रकों के संघ ने सबसे खराब स्थिति का अनुमान लगाया है, जो संभव नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.