Select Date:

26 को फांसी से लटकाया, हर एक पर 2 महीने माफ हुई सजा... जेल से रिहा हुआ वो कुख्यात जल्लाद

Updated on 19-06-2023 08:00 PM
ढाका: बांग्लादेश के कुख्यात जल्लाद भुइयां को जेल से रिहा कर दिया गया है। उसे 1991 में चोरी, डकैती और हत्या के मामले में 42 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उसे 2001 में जेल में जल्लाद पद पर नियुक्त कर दिया गया। इस दौरान उसने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारों सहित 26 दोषियों और युद्ध अपराधियों को फांसी दी। इस कारण पूरे बांग्लादेश में भुइयां को कुख्यात जल्लाद के तौर पर जाना जाने लगा। उसे हर एक फांसी देने पर दो महीने सजा में छूट दी गई। इसके अलावा सरकार ने अच्छे व्यवहार के कारण उसकी 10 साल की सजा को माफ कर दिया। ढाका केंद्रीय कारागार के परिसर से बाहर निकलते ही 74 वर्षीय शाहजहां भुइयां को पत्रकारों ने घेर लिया। उसने मीडिया को बताया, "(जेल से निकलने पर) मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"


भुइयां को 42 साल की हुई थी जेल

भुइयां को 1991 में हत्या और डकैती के आरोप में 42 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे 2001 में जेल अधिकारियों द्वारा एक जल्लाद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बांग्लादेश की सरकार ने उसके द्वारा दी जाने वाली हर एक फांसी पर उसकी सजा दो महीने कम कर दी और उसकी सजा में इस तरह चार साल चार महीने कम हो गए। जेल में अपने अच्छे आचरण के कारण भुइयां की करीब 10 साल की सजा माफ कर दी गई।

भुइयां ने 26 अपराधियों को दी थी फांसी

एक जल्लाद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, भुइयां ने बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान व उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या करने वालों के साथ करीब 26 कुख्यात अपराधियों को फांसी दी, जिससे मीडिया का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.