Select Date:

हीटस्ट्रोक से 267 लोग अस्पताल में, सड़कों पर पड़ी लाशें, मुर्दाघर में शव रखने की जगह नहीं

Updated on 27-06-2024 01:14 PM

पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बीते 6 दिन में 568 लोगों की मौत हो गई है। BBC न्यूज ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में से 141 लोगों ने मंगलवार (25 जून) को जान गंवाई। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में 24 जून को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले 4 दिन में कराची के सिविल अस्पताल में हीटस्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती हुए हैं।

पाकिस्तान के एक NGO ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ने कहा कि कराची में उनके 4 मुर्दाघर चल रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि मुर्दाघरों में शवों को रखने के लिए जगह नहीं बची है। यहां हर दिन 30-35 शव पहुंच रहे हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों को कराची की सड़कों पर अब तक 30 लोगों के शव मिले हैं।

गर्मी से उल्टी, डायरिया, तेज बुखार की शिकायत
मरने वालों में ज्यादातर लोग 50 से ज्यादा की उम्र वाले हैं। हीटवेव से बीमार होकर जो लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, उन्हें ज्यादातर उल्टी, डायरिया और तेज बुखार की शिकायत रही है। जिनकी मौत हुई है, उनमें सबसे ज्यादा वे लोग शामिल हैं, जो काम के सिलसिले में पूरे दिन बाहर रहते हैं।

प्रशासन ने लोगों को ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। पिछले महीने कराची का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। ये इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि पिछले महीने में पूरे एशिया में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।

कराची में आज हो सकती है बारिश
पाकिस्तान के मौसम विभाग के अध्यक्ष सरदार सरफराज ने बताया कि कराची में पिछले 2 दिन से जारी हीटवेव से आज कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। शहर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान 40 से गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान के मोहनजोदाड़ो में पारा 52 डिग्री के पार गया था। यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन था। गर्मी को देखते हुए दुकानें बंद कर दी गई थीं।

वहीं कराची में भीषण गर्मी के बीच 20 घंटे तक बिजली नहीं आ रही थी। इसका विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए थे। इससे पहले पाकिस्तान में साल 2017 में सबसे ज्यादा 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है।

क्या होता है हीटस्ट्रोक?
हीटस्ट्रोक तब होता है, जब हमारे शरीर का बेसिक हीट रेगुलेटिंग सिस्टम गर्मी के सामने पूरी तरह कोलैप्स हो जाता है, यानी थककर काम करना बंद कर देता है। यह खतरे की घंटी है। इन दिनों आप खबर पढ़ रहे होंगे कि मैक्सिको में एक्स्ट्रीम हीट के कारण बंदर पेड़ से गिरकर मर रहे हैं। इसकी वजह है हीट स्ट्रोक। हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत मेडिकल केयर की जरूरत होती है। न मिलने पर अचानक मृत्यु भी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.