Select Date:

गाजा में 29 इजराइली सैनिक गलतियों से मारे गए कुछ को साथियों ने ही गोली मार दी

Updated on 02-01-2024 02:31 PM

नए साल यानी 2024 में भी इजराइल और हमास की जंग जारी है। इस बीच, साल के पहले दिन इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) के हवाले से हैरान करने वाली खबर आई।

IDF की रिपोर्ट के मुताबिक- गाजा में जंग के दौरान अब तक कुल 172 इजराइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें से 29 की मौत फ्रेंडली फायर या एक्सीडेंट्स की वजह से हुई। अगर सैनिक सतर्क रहते और नियमों का पालन करते तो ये घटनाएं रोकी जा सकती थीं।

दूसरी तरफ, IDF ने साफ कर दिया है कि वो अब दक्षिणी लेबनान पर वैसे ही हमले कर रहा है, जैसे उसने गाजा में हमास पर किए हैं।

18 की मौत फ्रेंडली फायर में

इजराइल और हमास के बीच वैसे तो जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी, लेकिन IDF ने ग्राउंड ऑपरेशन अक्टूबर के आखिर में शुरू किए। इसके बाद अब तक कुल 172 इजराइली सैनिक मारे गए हैं।

अब IDF की ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 सैनिकों की मौत दो वजहों से हुई। पहली- फ्रेंडली फायर। इसके मायने ये होते हैं कि कोई सैनिक अपने ही साथी सैनिक को गलती से या दूरी होने पर न पहचानने के चलते गोली मार दे। दूसरी- एक्सीडेंट्स की वजह से।

IDF की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि फ्रेंडली फायर या फिर एक्सीडेंट्स में कितने सैनिक घायल हुए हैं। 18 सैनिक तो सिर्फ फ्रेंडली फायर में मारे गए हैं। इसमें भी ज्यादातर पहचान न होने की वजह से हुई और इसकी वजह ज्यादा दूरी या पहचानने में गलती से हुई। कुछ सैनिक एयरस्ट्राइक्स में भी मारे गए।

9 सैनिकों की मौत एक्सीडेंट्स में हुई। कुछ को अपने ही बख्तरबंद वाहनों ने गलती से रौंद दिया तो कुछ बिल्डिंग डिमोलिशन के दौरान विस्फोटकों की चपेट में आ गए।

IDF का कहना है कि गाजा में कई सैनिक एक साथ ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने वॉर जोन प्रोटोकॉल को पूरी तरह फॉलो नहीं किया और इसकी वजह से सेना को भी नुकसान उठाना पड़ा।

हिजबुल्लाह से हमास जैसा सलूक

इजराइल के विपक्षी नेता और पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एविगडोर लिबरमैन ने सरकार से कहा है कि अब दक्षिणी लेबनान पर भी कब्जा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा- लेबनान की वजह से हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए इस नुकसान की भरपाई भी उससे ही की जानी चाहिए। लिबरमैन ने कहा- कम से कम 50 साल के लिए लेबनान को हमें कब्जे में ले लेना चाहिए। इससे हिजबुल्लाह भी खत्म हो जाएगा और अमन भी कायम हो होगा।

IDF ने भी अब हिजबुल्लाह के खिलाफ जबरदस्त हमले शुरू कर दिए हैं। रविवार और सोमवार को IDF ने दक्षिणी लेबनान पर एरियल अटैक तो किए ही, साथ ही ड्रोन को भी तैनात कर दिया। माना जा रहा है कि इन हमलों में हिजबुल्लाह के कई आतंकी मारे गए हैं और इससे ज्यादा नुकसान उसके ठिकानों को हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.