रूस के निशाने पर 30 साल का गणितज्ञ, रिहा होते ही दोबारा हुआ गिरफ्तार, आतंकवाद का लगा आरोप
Updated on
05-09-2023 02:14 PM
मॉस्को: रूस के अधिकारियों ने सोमवार को एक गणितज्ञ को आतंकवाद के आरोप में उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हुड़दंग मचाने के मामले में जेल की सजा काट कर कुछ देर पहले ही रिहा हुआ था। रूसी मीडिया की खबर के मुताबिक मॉस्को से करीब 900 किलोमीटर दूर कैदी निवास कॉलोनी से रिहा होने के कुछ मिनटों के बाद ही 30 वर्षीय अजत मिफ्ताखोव को हिरासत में ले लिया गया। मिफ्ताखोव की वकील स्वेतलाना सिदोरकिना ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया कि उनके मुवक्किल को आतंकवाद को जायज ठहराने का आरोप लगाया है जिससे उन्होंने खारिज कर दिया है।
मिफ्ताखोव को 2019 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर क्रेमलिन की सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के मॉस्को स्थित कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया था। आरोप है कि मिख्ताखोव उस समय अराजकतावादी विचार रखते थे जब वह स्नातकोत्तर छात्र थे और गणित में एडवांस डिग्री हासिल कर रहे थे। वहीं, मिख्ताखोव ने अधिकारियों पर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मॉस्को की एक अदालत ने 2021 में उन्हें हुड़दंग का दोषी ठहराया और छह साल कारावास की सजा सुनाई।
सुनवाई से पहले हिरासत में बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए, मिफ्ताखोव को सोमवार को मॉस्को के उत्तर-पूर्व में किरोव क्षेत्र स्थित एक कैदी निवास कॉलोनी आईके -17 से रिहा किया गया था। मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने उनकी सजा को ''स्पष्ट रूप से अन्यायपूर्ण और अनुचित'' करार दिया। रूस के सबसे पुराने मानवाधिकार समूह और 2022 नोबेल शांति पुरस्कार के सह-विजेता 'मेमोरियल' ने मिफ्ताखोव को राजनीतिक कैदी करार दिया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…