ईरान पर पाकिस्तान ने दिया धोखा, डंडा चलाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? सीक्रेट मिसाइल डील पर दिया बड़ा संकेत
Updated on
30-07-2026 02:21 PM
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उन्हें 'निराशा' होगी। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उस वादे की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा गया था कि बीजिंग तेहरान को हथियार नहीं बेचेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन देशों से होने वाले आयात पर 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी है जो तेहरान को हथियार सप्लाई करते हैं।
दरअसल समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि चीन कुछ ही हफ्तों में कंधे से दागी जाने वाली 'शोल्डर-फायर्ड एयर-डिफेंस मिसाइल लॉन्चर' की पहली खेप तेहरान भेजने वाला है। रॉयटर्स ने बताया है कि चीन कुल मिलाकर 400 मिसाइलों की खेप ईरान को सप्लाई करने जा रहा है। इस डील की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। इसीलिए अगर ये रिपोर्ट सही है तो आने वाले वक्त में पाकिस्तान पर टैरिफ भी लगाए जा सकते हैं।
ईरान-चीन डील पर ट्रंप ने क्या कहा?
बुधवार को ट्रंप से उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें कहा गया था कि ईरान को आने वाले हफ्तों में चीन में बनी 400 तक 'शोल्डर-फायर' मिसाइलें मिल सकती हैं। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा 'यह हैरानी की बात थी। मेरा मतलब है ऐसी चीजें होती हैं लेकिन यह हैरानी वाली बात होगी।' रॉयटर्स ने बताया है कि ईरान और चीन के बीच का ये डील करीब 6-7 अरब डॉलर का है। इससे ईरान को अमेरिकी फाइटर जेट्स पर हमला करने की क्षमता मिलेगी।
ट्रंप ने वाइट हाउस में कहा 'उन्होंने (शी जिनपिंग) मुझसे बहुत सख्ती से कहा कि वह इसमें शामिल नहीं होंगे लेकिन उन्हें पता है कि मुझे काफी निराशा होगी। मुझे लगता है कि वह 24 सितंबर को यहां आ रहे हैं।' उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाली बैठक के लिए शी जिनपिंग के अमेरिका आने की संभावना का जिक्र किया। ट्रंप ने पहले भी इस बात पर चिंता जताई है कि युद्ध के दौरान चीन ईरान को हथियार सप्लाई कर सकता है।
अप्रैल में उन्होंने कहा था कि शी जिनपिंग ने उन्हें पत्र लिखकर भरोसा दिलाया था कि बीजिंग तेहरान को हथियार नहीं भेज रहा है। ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक हालांकि चीन सीधे तौर पर ईरान को हथियार एक्सपोर्ट नहीं करता है लेकिन वह दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी जरूर सप्लाई करता है। चीन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। एक बयान में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा 'इससे जुड़ी रिपोर्टें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। चीन ने हमेशा शांति को बढ़ावा देने और संघर्ष को खत्म करने में भूमिका निभाई है।'
पाकिस्तान कैसे हथियार पहुंचाने में कर रहा चीन की मदद?
रॉयटर्स की खुफिया और अंदरूनी सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया था कि ये हथियार पहले पश्चिमी चीन के उरुमकी से विमान से लाए जाएंगे और फिर पाकिस्तान के रास्ते ईरान भेजे जाएंगे। दावा किया गया है कि चीन से ईरान को जाने वाले लगभग 300 से 400 चीनी निर्मित मैनपैड्स पाकिस्तान के रास्ते या तो सड़क या हवाई मार्ग से ईरान पहुंचाए जाने की योजना है। लेकिन पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने इन सभी दावों को झूठा करार दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि उसका इस कथित हथियार आपूर्ति या ट्रांजिट रूट से कोई लेना-देना नहीं है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…