Select Date:

24 घंटे में 300 फिलिस्तीनियों की मौत इजराइल का दावा- जंग में 7 हजार आतंकवादी मारे गए

Updated on 11-12-2023 01:38 PM

हमास ने बंधकों को जान से मारने की धमकी दी है। हमास ने रविवार को कहा-जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तक तब एक भी बंधक जिंदा वापस नहीं जाएगा।

हमास ने बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग रखी है। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चले सीजफायर में 240 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 105 बंधकों को आजाद किया गया था। हमास की कैद में अब भी 137 बंधक हैं।

वहीं, अल जजीरा के मुताबिक 24 घंटे में हुए इजराइली हमलों में 300 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक गाजा के 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, इजराइल ने दावा किया है कि जंग में अब तक हमास के 7 हजार आतंकी मारे गए हैं।

CNN के मुताबिक इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी ने ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर से गाजा में मारे गए लोगों में कम से कम 7 हजार लोग हमास आतंकवादी थे। वहीं, इजराइली सेना ने पिछले 24 घंटे में हमास के 240 ठिकाने तबाह किए हैं।

ये अंत की शुरुआत है : नेतन्याहू इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में आतंकियों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया है। ये हमास के अंत की शुरुआत है। गाजा से हमास का कंट्रोल खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा- हमास आतंकी हथियार डाल दें और जंग खत्म करें। दरअसल, गाजा में सरेंडर करते फिलिस्तीनियों के फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं।

जंग खत्म करने का फैसला US नहीं कर सकता
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि इजराइल और हमास के बीच जंग खत्म करने का फैसला सिर्फ इजराइल कर सकता है। अमेरिका सिर्फ तेल अवीव को सलाह दे सकता है।

दूसरी तरफ, इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा है कि जंग शुरू होने के बाद अब तक गाजा में हमास के कुल 22 हजार टारगेट हिट किए गए हैं। इनमें से साढ़े तीन हजार सीजफायर खत्म होने के बाद हुए।

इजराइल से बातचीत कर रहा है अमेरिका
CNN को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकन ने इजराइल और हमास की जंग पर ज्यादा कुछ बोलने से परहेज किया। एक सवाल के जवाब में कहा- जंग खत्म होने की टाइमिंग अमेरिका तय नहीं कर सकता। ये जरूर है कि हम इजराइल से लगातार बातचीत कर रहे हैं। आखिरी फैसला तो इजराइल ही करेगा।

एक सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- मुझे लगता है कि इजराइल का इरादा गलत नहीं है। वो पूरी कोशिश कर रहा है कि गाजा में आम नागरिकों को कम से कम नुकसान हो। हालांकि, नतीजे हमेशा हमारी सोच के हिसाब से नहीं आते। ब्लिंकन का यह बयान इसलिए अहम है, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी सरकार इजराइल पर ग्राउंड ऑपरेशन जल्द से जल्द खत्म करने का दबाव डाल रहा है।

IDF ने कहा- हमास के 24 कमांडर मारे गए हैं

  • IDF के एक सीनियर अफसर ने रविवार रात कहा- गाजा में अब हमास हार के बहुत करीब है और यही वजह है कि वो लगातार पीछे हट रहा है। इजराइल किसी भी सूरत में यह दबाव कम नहीं करेगा।
  • टाइम्स ऑफ इजराइल से बातचीत में नाम न बताने की शर्त पर इस अफसर ने कहा- गाजा में जिस तरह की तबाही हुई है, उसके बाद कमांड एंड कंट्रोल करना किसी के लिए भी आसान नहीं रहेगा। हमास पर जंग शुरू होने के बाद कुल 22 हजार हमले किए गए हैं। इनमें से साढ़े तीन हजार सीजफायर के बाद हुए हैं। अब तक उसके 24 बटालियन कमांडर मारे गए हैं।
  • इस अफसर ने आगे कहा- हमारी नेवी, एयर फोर्स और ग्राउंड फोर्स मिलकर ऑपरेशन कर रही हैं। फिलहाल, नॉर्थ गाजा में जंग काफी तेज है।
  • अब लेबनान पर भी हमले तेज

    • लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह लगातार इजराइल पर हमले कर रहा है। अब पूरी तैयारी के साथ इजराइली सेना ने इनका जवाब देना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को उत्तरी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
    • हैरानी की बात यह है कि इजराइली सेना को लेबनान में भी कुछ सुरंगें मिली हैं। माना जा रहा है कि हमास और हिजबुल्लाह के आतंकी मिलकर कुछ हमले करने की फिराक में हैं। इजराइली सेना ने इनके कुछ फुटेज भी जारी किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक- लेबनान में आतंकियों ने एक स्कूल का इस्तेमाल भी बेस के तौर पर किया है।
    • पुतिन और नेतन्याहू की बातचीत
      रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- इस दौरान पुतिन ने गाजा में मानवीय हालात पर चिंता जाहिर की।

      इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुतिन को जवाब में नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि रूस को किसी भी सूरत में ईरान का साथ नहीं देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि गाजा में आम लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमास के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

    • 'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
      हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

      वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.