Select Date:

एक साल में 300% रिटर्न और अब मिला बड़ा ऑर्डर, क्या आपके पास है यह शेयर

Updated on 31-10-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: ईम्को एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेड ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान, कंपनी के शेयर की कीमत 31 अक्टूबर, 2022 को 362.55 रुपये से बढ़कर 31 अक्टूबर, 2023 को 1451.95 रुपये हो गई। यानी एक साल के होल्डिंग पीरियड में इसकी कीमत में 300% से अधिक बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश आज 4 लाख रुपये हो गया होता। फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 77.98% की बढ़ोतरी के साथ 10.79 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.06 करोड़ रुपये रहा था। इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी की नेट सेल 38.55% बढ़कर 51.12 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 36.89 करोड़ रुपये थी। कंपनी को हाल ही में कोयला खनन उपकरणों की आपूर्ति के लिए जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड से 14.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है।

Eimco Elecon खनन में काम आने वाली मशीनरीज की एक व्यापक रेंज बनाती है। इनमें एयर-पावर्ड रॉकर फावड़े, इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक साइड-डंप लोडर और इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक और एयर-पावर्ड लोड-हॉल डंपर शामिल हैं। इनका इस्तेमाल कोयला खदानों में लोडिंग मशीनों के रूप में किया जाता है। कंपनी का प्लांट गुजरात के वल्लभ विद्यानगर में है। आज कंपनी का शेयर 1490 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1541.15 रुपये के उच्चतम और 1440 रुपये के निचले स्तर तक गया। फिलहाल यह 1.23% की गिरावट के साथ 1455.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 1,676.60 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 333.10 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.