Select Date:

घर में लटकी हुई मिलीं 35 साल की मलयालम एक्ट्रेस रंजूषा मेनन, मौत से पहले सोशल मीडिया पर ये था आखिरी पोस्ट

Updated on 30-10-2023 03:13 PM
साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम टीवी और फिल्म एक्ट्रेस रंजूषा मेनन घर में मृत पाई गईं। 35 साल की एक्ट्रेस तिरुवनंतपुरम स्थित अपने फ्लैट पर लटकी हुई मिलीं। 30 अक्टूबर की सुबह उनकी मौत हुई, जिसकी जानकरी अब सामने आई है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड में है। उनके जाने की वजह तो अभी पता नहीं चली है लेकिन इतनी कम उम्र में उनका यूं चला जाना, सभी के लिए हैरान करने वाला है।

रंजूषा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल्स किए हैं। आखिरी बार उन्हें Aanandaragam में लीड रोल निभाते हुए देखा गया था। उन्होंने सिटकॉम Varan Doctaranu में कॉमिक रोल निभाया था। Ente Mathavu और Mrs Hitler जैसी तमाम फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

रंजूषा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

टीवी सीरियल्स के अलावा उन्होंने सेलिब्रिटी कुकरी शो 'सेलिब्रीटी किचन मैजिक' में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इन्हें City Of God और Merikkundoru Kunjadu फिल्म में भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक्टिव रहती थीं। वह अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती रहती हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था। उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया, फांसी लगा ली। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रंजूषा मेनन पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। श्रीकार्यम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कार्यवाही शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजूषा मेनन के रिश्तेदार तिरुवनंतपुरम लौट आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.