हफ्ते में 4 दिन काम-3 दिन आराम, भारत में इस कंपनी ने दिया कर्मचारियों को ऑफर, साथ में 1 शर्त भी
Updated on
11-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली : अगर आप अपने एनुअल गोल्स (Annual Goals) जल्दी पूरे कर लेते हैं, तो आप बाकी बचे साल के लिए 4-डे वर्क वीक (four-day work week) का आनंद ले सकते हैं। यह नई हाइपर-पर्सनलाइज्ड पॉलिसी रैंडस्टैड इंडिया (Randstad India) ने अपने बिजनस ग्रुप्स के लिए शुरू की है। इस पॉलिसी का उद्देश्य टीम्स को अपने एनुअल टार्गेट्स को जल्दी पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्हें अपने जीवन को बेहतर ढंग से एंजॉय करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करना है।
हफ्ते में 4 दिन करेंगे काम
4-डे शेड्यूल के तहत, कर्मचारी पारंपरिक 5 या 6 दिन के बजाय हफ्ते में 4 दिन काम करेंगे। हालांकि, वर्कलोड समान ही रहेगा। रैंडस्टैड इंडिया की चीफ पीपल ऑफिसर अंजलि रघुवंशी ने कहा, 'VUCA वर्ल्ड में रहते हुए, जहां इंडस्ट्रीज में तेजी से और अप्रत्याशित बदलाव होते हैं, संगठनों के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए विजन और क्लियरिटी के साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण हो गया है। आज के डायवर्स और एंबिशियस वर्कफोर्स को एंगेज करने के लिए हाइपर- पर्सनलाइज्ड एप्रोच और इनिशिएटिव की जरूरत होती है।'
4-डे वर्क वीक में जाना चाहते हैं कर्मचारी
उन्होंने आगे कहा, 'रैंडस्टैड में हमारा उद्देश्य हमारे लोगों को अनूठा कर्मचारी अनुभव प्रदान करना है। 4-डे वर्क वीक पॉलिसी से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।' वर्कप्लेसेज में फ्लेक्सिबिलिटी की आवश्यक्ता की बढ़ती प्रासंगिकता के साथ, 4-डे वर्क वीक की अवधारणा के बारे में चर्चा टैलेंट कम्युनिटी के बीच जोर पकड़ रही है। रैंडस्टैड द्वारा किये गए एक कर्मचारी पल्स सर्वे में 16 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वे पहले ही 4-डे वर्क वीक में हैं। 5-डे वर्क वीक में काम करने वाले 83 फीसदी लोगों ने 4-डे वीक में जाने के लिए रुचि दिखाई है। इनमें से अधिकांश उत्तरदाताओं का यह भी मानना है कि यह परिवर्तन उत्पादकता बढ़ाने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करेगा।
Beroe अगस्त 2017 से दे रही यह सुविधा
कर्मचारियों को 4-डे वर्क वीक की सुविधा देने वाली चुनिंदा कंपनियों में Beroe भी शामिल है। यह एक ग्लोबल SaaS-बेस्ड प्रोक्योरमेंट इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी की भारत में पर्याप्त उपस्थिति है। इस कंपनी ने अगस्त 2017 से ही 4 डे वर्क वीक लागू किया हुआ है। यह कंपनी के भारत में सभी कर्मचारियों पर लागू है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…