Select Date:

चीन में बारिश-बाढ़ से 4 की मौत, 10 लापता:44 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Updated on 23-04-2024 01:31 PM

दक्षिण चीन में बारिश और बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। यहां के कई शहरों में 16 अप्रैल से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। 44 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

लोकल प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू मिशन चला रहा है। अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ के चलते अब तक 165 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

सबसे ज्यादा असर गुआंग्डोंग में देखा गया। यहां चार शव बरामद किए गए हैं। सिंगापुर की नेशनल न्यूज एजेंसी CNA के मुताबिक बाढ़ के कारण अब तक 11 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल की शाम को साउथ चीन के तटीय क्षेत्रों से एक तूफान टकराया है, जिसके कारण चीन में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती हैं। माना जा रहा है कि इस तूफान से लगभग 12 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने पहले ही इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी।

समुद्री इलाकों में जाने से रोक
गुआंग्शी शहर और हेझोउ शहर में 65 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण गुआंग्डोंग शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे पर्ल रिवर डेल्टा पानी से भर गया है। कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और एक मंजिला तक घर डूब गए हैं।

सरकार ने हालत ठीक होने तक समुद्री इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है। साउथ चीन की सबसे मुख्य बेई नदी उफान पर है, यहां सोमवार तक रिहायशी इलाकों में 19 फीट ऊपर तक पानी भर गया है।

चीन में हर 50 साल में एक बार ऐसी बाढ़ आती है। गुआंग्डोंग में प्रशासन इमरजेंसी मोड की तैयारी में है। इसके अलावा जियांग्शी और फुजियान में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले आदेश तक स्कूल बंद
तूफान का असर झाओकिंग, शोगुआन, क्विंगयुआन और जियांगमेन शहरों पर भी दिखने लगा है। यहां 12 घंटों से भारी बारिश हो रही है। झाओकिंग के पूरे शहर में बिजली गायब है। तीन प्रांतों में अगले आदेश तक 1 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिए गया है। शहर में मोबाइल सिग्नल भी गायब हो गए है। गुआंग्डोंग में किंगयुआन और शोगुआन में सेना को मदद के लिए भेजा गया है।

गुआंग्डोंग में 27 हाइड्रोलॉजिकल स्टेशन अलर्ट पर है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। इससे पहले जून 2022 में चीन में इतनी भीषण बाढ़ आई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.