Select Date:

4 लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं... इमरान खान के नये खुलासे से हड़कंप

Updated on 08-10-2022 06:33 PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ की सरकार से जुड़े चार लोग ईशनिंदा के आरोप में उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इमरान ने चेतावनी दी कि अगर उनके साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इन साजिशकर्ताओं के नामों का वो देशवासियों के सामने खुलासा करेंगे। इमरान ने रैली के दौरान सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन के नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता उन पर धार्मिक नफरत भड़काने के लिए ईशनिंदा करने का आरोप लगा रहे हैं। 

बंद दरवाजे के पीछे चल रहा खेल
अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां पाने वाले इमरान खान ने कहा, "इसके पीछे क्या खेल है। मुझे सब पता है। बंद दरवाजों के पीछे बैठे चार लोगों ने ईशनिंदा के आरोपों पर मुझे मारने का फैसला किया है। अगर मुझे कुछ हुआ तो साजिशकर्ताओं के नाम वाला एक वीडियो जारी किया जाएगा। अगर मैं मारा जाता हूं तो वे कहेंगे कि एक धार्मिक कट्टरपंथी ने उसे (इमरान) मार डाला क्योंकि उसने ईशनिंदा की थी। राष्ट्र इन साजिशकर्ताओं को माफ नहीं करेगा।"

इमरान की सुरक्षा बढ़ाई गई
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इमरान खान ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। हालांकि इस्लामाबाद के आईजी अकबर नासिर खान ने के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, फ्रंटियर कांस्टेबुलरी और पाकिस्तान रेंजर्स के 250 से अधिक जवानों को इमरान खान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.