Select Date:

चीन के खिलाफ 400 नई मिसाइलें... अमेरिकी एटम बम के बॉस ने बताया ड्रैगन पर महाप्रहार का प्‍लान

Updated on 18-08-2023 01:58 PM

ओमाहा: चीन दिन पर दिन दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अमेरिका की तरफ से जो नई बात कही गई है, उससे तो यही लगता है। अमेरिकी स्‍ट्रैटेजिक कमांड की तरफ से चीन के परमाणु विकास कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब इसके मुखिया की तरफ से पिछले दिनों कहा गया है कि चीन तेजी से परमाणु हथियार विकसित करने में लगा है। उनके बयान का अगर विश्‍लेषण करें तो लगता है कि चीन, अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मगर अमेरिकी सेना भी इससे निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।अमेरिका पीछे, चीन आगे

नेब्रास्का के ऑफुट एयर फोर्स बेस में कमांड मुख्‍यालय की तरफ से चीन की जितनी भी गतिविधियों पर गौर किया गया है, उसके मुताबिक वह जमीन, समुद्र और एयर बेस्‍ड डिलिवरी प्लेटफार्म का न्‍यूक्लियर ट्रायंगल तैयार करने की तरफ बढ़ चुका है। अमेरिका ने वर्तमान समय में व्योमिंग, मोंटाना और नॉर्थ डकोटा में एयरफोर्स बेसेज पर 400 मिनिटमैन III आईसीबीएम तैनात की हुई हैं। अमेरिकी वायुसेना नई आईसीबीएम को भी डेवलप करने में लगी हुई है। 

अमेरिकी वायुसेना की योजना सभी मिसाइलों और जमीनी प्रक्षेपण नियंत्रण सुविधाओं को नई आईसीबीएम से बदलने की है। इस दशक के अंत तक चीन के पास 1000 से ज्‍यादा हथियार होने का अनुमान है। यह आंकड़ा जनवरी तक उसके पास मौजूद अनुमानित 410 से कहीं ज्‍यादा है। इससे चीन अमेरिका और रूस के बराबर आ जाएगा।


अगर रूस और चीन ने मिला लिए हाथ?
स्‍ट्रैटेजिक कमांड के मुखिया जनरल एंथोनी कॉटन ने बुधवार को ओमाहा में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया के सामने कई अहम बातें रखीं। उन्‍होंने कहा,' हमें ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है जिससे लगे चीन ने परमाणु हथियार बनाने की रफ्तार कुछ कम कर दी है।' कॉटन ने कहा कि इस साल फरवरी में उन्‍होंने कांग्रेस को बताया था कि चीन के ग्राउंड बेस्‍ड सिस्‍टम जिनमें रोड मोबाइल और साइलो बेस्‍ड दोनों शामिल हैं, उनकी संख्या अमेरिका की तुलना में ज्‍यादा है।
जनरल कॉटन को चिंता है कि अगर चीन और रूस एक हो गए तो अमेरिका को नुकसान होगा


जनरल ने बताया सच
अमेरिकी जनरल कॉटन ने इस साल की शुरुआत में कांग्रेस को लिखी चिट्ठी में सांसदों के सामने चिंता जताई थी। उन्‍होंने कहा था कि चीन के पास इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) की संख्या अमेरिका की तुलना में कम है लेकिन जमीन आधारित और मोबाइल आईसीबीएम लांचरों की संख्‍या बढ़ गई है। साइलो-आधारित सिस्टम अपनी जगह पर स्थिर होते हैं और इन्हें छुपाना कठिन होता है लेकिन ये सिस्‍टम मोबाइल सिस्टम की तुलना में कम विनाशकारी होते हैं। मार्च में कांग्रेस की सुनवाई में, कॉटन ने गवाही दी कि पिछले तीन सालों के अंदर चीन ने सैकड़ों नई आईसीबीएम साइलो का निर्माण किया है। कॉटन ने बताया कि चीन ने तीन नई मिसाइलों को 300 से ज्‍यादा साइलो पर फिट किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.