Select Date:

41% परिवारों को ऑनलाइन अकाउंट ऑपरेट करने में दिक्कत, खाते में रखे ही रह जाते हैं पैसे

Updated on 14-09-2023 02:38 PM
नई दिल्ली : इस साल अप्रैल में आरबीआई ने एक नया वेब पोर्टल 'अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स- गेटवे टू एक्सेस इनफॉर्मेशन' (उदगम) लॉन्च किया था। इसका मकसद ये है कि बैंकों से बिना दावे वाली जमा राशि को उनके सही मालिकों को लौटाया जा सके। मार्च 2023 तक, बैंकों ने शिक्षा और जागरूकता कोष (DEAF) में लगभग 42,272 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसका मतलब ये है कि कई वजहों से लोग अपना अकाउंट ऑपरेट नहीं कर पाते हैं और उनका अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है। कोई कस्टमर बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप में लॉग नहीं कर पाते हैं। इसमें या तो हो सकता है कि वह अपना पासवर्ड भूल गया हो। हो सकता है कि अकाउंट संचालित नहीं होने के कारण वह निष्क्रिय हो गया हो। अगर आप केवाईसी पूरा नहीं करते हैं या अकाउंट दो साल से एक्टिव नहीं है तो वे निष्क्रिय हो जाते हैं।

10 साल से पहले कर लें क्लेम


अगर किसी बैंक अकाउंट में जमा रकम के लिए 10 साल या उससे अधिक समय से दावा नहीं किया गया है तो ये पूरी रकम बैंक नियमों के तहत शिक्षा और जागरूकता कोष (डीईएएफ) में जमा कराना होता है। पिछले 18 महीनों में बैंकिंग कस्टमर्स की तरफ से ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में हो रही दिक्कत को लेकर कई शिकायतें आई थीं। लोकल सर्कल्स ने देश भर में बैंकिंग कस्टमर्स के सामने आने वाली कठिनाइयों को लेकर एक सर्वे किया। सर्वे में भारत के 301 जिलों के 31,000 से अधिक भागीदारों की प्रतिक्रियाएं मिलीं। इनमें 67% पुरुष थे, जबकि 33% महिलाएं थीं। 41% परिवार ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन अकाउंट ऑपरेट करने में दिक्कत हो रही है

परिवार में ऐसे कितने सदस्य हैं जिन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा है?


5 से अधिक -3%
4 से 5 -8%
2 से 3 - 23%
1 - 3%
कोई दिक्कत नहीं -59%

ऑनलाइन बैंक अकाउंट ऑपरेट करने में क्यों दिक्कत हो रही है?


7% -अकाउंट निष्क्रिय हो गया है, रकम आरबीआई के पास, हम इसे वापस चाहते हैं।
12% - बैंक ने अकाउंट को निष्क्रिय स्टेटस में डाल दिया है, अकाउंट फिर से एक्टिव करना है।

14% -ऑनलाइन अकाउंट नहीं है। लेकिन एटीएम या बैंक से रकम निकालने में दिक्कत नहीं है।

39% -ऑनलाइन अकाउंट है लेकिन वे काम नहीं कर रही हैं।

14% -इसके अलावा किसी और वजह से ऑनलाइन ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं।

14%- कुछ नहीं कह सकते हैं।

ऑनलाइन बैंक अकाउंट फिर से एक्टिव करने बैंक जाने पर क्या हुआ?

23%- बैंक ने तुरंत इसे ठीक कर दिया।

5% -फोन बैंकिंग के माध्यम से इसे ठीक करने में मदद मिली।

60% - बैंक अधिकारियों ने मदद नहीं की।

12%- कुछ कह नहीं सकते।

सर्वे में 31 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। ये लोग 301 जिलों से थे। लोगों में 67% पुरुष और 33% महिलाएं शामिल थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.