43 साल के गौरव खन्ना ने लगाए ऐसे ठुमके कि 51 की मलाइका अरोड़ा को भूले लोग, कहा- अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए
Updated on
24-01-2025 06:10 PM
'लाफ्टर शेफ्स' को टक्कर देने के लिए सोनी टीवी पर आ रहा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' आने वाला है। 27 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार यानी हफ्ते में पांच दिन इस शो को आप देख सकेंगे। मगर उसके पहले इसका प्रमोशन करने के लिए कुछ कंटेस्टेंट्स पहुंचे 'इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर चैम्पिंयंस का टशन' के सेट पर। यहां मलाइका अरोड़ा के साथ गौरव खन्ना ने एक्ट्रेस के पॉप्युलर गाने पर डांस किया और छा गए।
गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर पहचान मिली। हालांकि इसके पहले भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव थे। मगर अब वह ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्योंकि 'अनुपमा' को छोड़ने के बाद अब उन्हें कुकिंग शो मिला है, जो है 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'। कई शोज होस्ट करने से लेकर एक्ट करने के बाद वह रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मगर उसके पहले उन्होंने मलाइका के साथ अपने डांसिंग स्किल्स भी दिखाए हैं।
मलाइका अरोड़ा और गौरव खन्ना का डांस वीडियो
51 साल की मलाइका अरोड़ा और 43 साल के गौरव खन्ना ने 'अनारकल डिस्को चली' पर स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। जहां दोनों की जुलबंदी देख जजेस और कंटेस्टेंट्स तो खुश हो गए। मगर इंटरनेट यूजर्स को खलबली मच गई। उन्होंने मलाइका के एक्सप्रेशन्स और डांस पर चुटकी ली। साथ ही गौरव खन्ना को बेस्ट बताया। एक्टर ने भी डांस के बाद एक्ट्रेस को थैंक यू कहा कि उन्होंने उनके साथ स्टेज शेयर किया।
लोगों ने गौरव खन्ना की तारीफ की
दोनों की परफॉर्मेंस देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'मलाइका ने ये कौन सा नया फेस एक्सप्रेशन स्टार्ट किया है। बहुत ही घटिया लग रहा है।' एक ने लिखा, 'शानदार गौरव खन्ना।' एक ने लिखा, 'गौरव खन्ना टीवी स्क्रीन्स पर आग लगाने वाले हैं।' एक ने लिखा, 'वाह गौरव खन्ना ने क्या डांस किया है।' एक ने कहा, 'हाए गौरव खन्ना के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन क्या कमाल के हैं।' एक ने लिखा, 'मलाइका के फेस एक्सप्रेशन हमेशा की तरह हैं।' एक ने लिखा, 'मलाइका को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…