हेल्थ बीमा में सरकार करेगी बदलाव?
हाल के दिनों में देश में हेल्थ बीमा को लेकर लोगों में काफी जागरूकता आई है। लोग हेल्थ बीमा की सीमा को बढ़ा रहे हैं। अभी तक सरकार हेल्थ बीमा में छूट की सीमा पति-पत्नी और बच्चों पर 25 हजार तक है। वहीं बुजुर्ग माता-पिता के लिए यह छूट 50 हजार रुपये तक है। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री इस सीमा को बढ़ा सकती हैं।
