शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.09 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई।इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है और यह $90 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई है। अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरानी ठिकानों पर हमले किए। जुलाई का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 2.45 फीसदी तेजी के साथ $90.26 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
