Select Date:

ईरान में फायरिंग से 5 की मौत हमले में एक बच्ची और महिला की भी जान गई

Updated on 17-11-2022 06:41 PM

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर इजीह में 16 नवंबर को बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, फायरिंग में पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हो गए। शहर के खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलीउल्लाह हयाती ने बताया कि मारे गए लोगों में एक बच्ची और एक महिला भी शामिल है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमले की वजह का पता नहीं है। माना जा रहा है कि ये हमला 2 महीने से चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन से जुड़ा है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। इसके पुलिस ने लोगों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

शिया मस्जिद में हुई थी गोलीबारी
 रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने एक शिया समुदाय के स्कूल में भी आग लगा दी। ईरान में इस तरह के हमले बढ़ गए हैं। 26 अक्टूबर को ईरान के शिराज में एक धार्मिक स्थल पर गोलीबारी हुई थी। हमले में 15 लोगों की जान चली गई थी। 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना शिया समुदाय के पवित्र स्थल शाह चेराग पर हुई थी। तीन हथियारबंद लोगों ने यहां गोलीबारी कर दी थी।

2 महीने से जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शन
ईरान में 22 साल की युवती महसा अमिनी की मौत के बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं। महसा को पुलिस ने 13 सितंबर को हिजाब नहीं पहनने पर गिरफ्तार किया था। 16 सितंबर को पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए और हिजाब के मेंडेटरी होने का विरोध करने लगे। एक्टिविस्ट्स का कहना है कि विरोध प्रदर्शन में अब तक 344 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई यंगस्टर्स भी शामिल हैं। करीब 15,820 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.