भव्य राम मंदिर का साक्षी बनने Ayodhya आ रहे 5 लाख श्रद्धालु, सितंबर में फाइनल हो जाएगा कार्यक्रम
Updated on
24-08-2023 12:31 PM
अयोध्या: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ीं तैयारियों को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 21 से 24 जनवरी, 2024 के बीच पीएम नरेंद्र मोदी रामलला को भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित कर देंगे। मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि इस आयोजन में देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी करीब 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेगे। इनमें से करीब 50 हजार मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रण पर आएंगे। मंदिर ट्रस्ट इन 50 हजार अतिथियों के रहने और खाने आदि की व्यवस्था में जुटा हुआ है।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र के मुताबिक, अयोध्या के मठ मंदिरों के अलावा कई स्थानों पर टेंट सिटी बसाने की व्यवस्था की जा रही है। अगले महीने तक व्यवस्था का प्रारूप फाइनल हो जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्यवस्था के लिए मठ-मंदिरों में भंडारे के लिए महंतों से अनुरोध किया गया है। बड़ी संख्या मे एनजीओ भी भोजन और अन्य व्यवस्था में सहयोग करेंगे। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि संघ परिवार को व्यवस्था की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए समितियां बनाई गई हैं जिनकी बैठकें हो रही हैं।
मंदिर ट्रस्ट और पुलिस विभाग के बीच हुई बैठक
इसी सिलसिले में कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन अय्यर, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी गोपाल जी, विकास प्राधिकरण अयोध्या के सचिव सत्येन्द्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी दी गई। साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समय आने वाले यात्रियों, विशिष्ट अतिथियों के सुविधाओं आदि पर एक निश्चित कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर मंथन किया गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…