खराब रिपोर्ट के चलते कई दिग्गज नेताओं को फील्ड में जाकर स्थिति सुधारने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामणिया का नाम शामिल है। इनके अलावा यातायात मंत्री बृजेन्द्र ओला, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री सालेह मोहम्मद और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को भी निर्देश दिए गए। इन सभी दिग्गजों को क्षेत्र में अपनी स्थिति सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय तक फील्ड में सक्रिय रहने को कहा गया है। तीन बार हुए सर्वे में इन दिग्गज नेताओं की परफोरमेंस ठीक नहीं आई है।
कांग्रेस की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक 45 मौजूदा विधायकों और हारे हुए 75 प्रत्याशियों की स्थिति खराब बताई गई है। ऐसे में इन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने जाने की तैयारी कर ली गई है। इन सीटों में भीनमाल, मेड़ता, पाली, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, झुंझुनूं, चाकसू, बगरू, धोद, झोटवाड़ा, आमेर, किशनपोल, झाडोल, डूंगरपुर शामिल हैं। इनके अलावा गढी, कपासन, आहोर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, आसपुर, बड़ी सादड़ी, चित्तोड़गढ़ भी हैं। डूंगरगढ़, घाटोल, जैतारण, कुंभलगढ, लाडपुरा, लूणकरणसर, मनोहरथाना, मावली भी इसमें शामिल है। उदयपुर शहर, रतनगढ, सागवाड़ा, संगरिया, तिजारा, बहरोड़, थानागाजी, बस्सी, दूदू, शाहपुरा, खंडेला, सिरोही और गंगापुर सिटी का भी इस लिस्ट में नाम है।