3 साल में 500% रिटर्न, सुजलॉन एनर्जी ने निवेशकों को किया मालामाल, आज लगा अपर सर्किट
Updated on
23-08-2023 01:47 PM
नई दिल्ली : मल्टीबैगर स्टॉक्स की जब बात होती है तो सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Share) का नाम भी आता है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पिछले 3 साल में 500 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। सुजलॉन ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशंस में एक प्रमुख प्लेयर है। यह दुनियाभर के 17 देशों में 20 गीगावाट से अधिक की प्रभावशाली पवन ऊर्जा क्षमता का दावा करता है। यह ग्रुप सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों से बना है। सुजलॉन ग्रुप का मुख्यालय पुणे में है।
जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क और भारत सहित कई देशों में ग्रुप के एकीकृत अनुसंधान और विकास केंद्र हैं। भारत में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के साथ सुजलॉन 28 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है। कंपनी भारत की प्रमुख पवन ऊर्जा सेवा प्रदाता है। यह विंड एनर्जी एसेट्स में 14 गीगावाट से अधिक के सर्विस पोर्टफोलियो को मैनेज करती है। भारत से बाहर लगभग 6 गीगावॉट की स्थापित क्षमता के साथ सुजलॉन ग्रुप इंटरनेशनल लेवल पर भी मजबूत उपस्थिति रखती है।
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही में अपने Q1FY24 परिणामों की घोषणा की है। इसके अनुसार कंपनी की बिक्री में Q1FY23 की तुलना में 2% की कमी आई है। यह 1,351 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी के परिचालन लाभ में 7% की गिरावट आई और यह 199 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ 101 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 2,433 करोड़ रुपये था।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पिछले एक साल में 166% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में 519 फीसदी का असाधारण रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी का 20.6% का आरओसीई है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा, जिससे यह 21.93 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, शेयर की वॉल्यूम में 1.43 गुना से अधिक की वृद्धि हुई।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…