Select Date:

टूटेंगे यमुना किनारे बसी 3 कॉलोनियों के 5000 मकान, घरों पर चिपके नोटिस, अब कहां रहेंगे ये लोग

Updated on 23-09-2023 04:49 PM
फरीदाबाद : बसंतपुर, इस्माइलपुर और अगवानपुर में अवैध रूप से यमुना की तलहटी में बसे करीब पांच हजार मकानों को नगर निगम ने तोड़ने का फैसला किया है। निगम की ओर से गुरुवार को इलाके में मुनादी करा दी गई है। लोगों को घर खाली करने के लिए पांच दिन का समय दिया है। यमुना नदी में बाढ़ के दौरान पानी भर गया था। इलाके को खाली कराया गया था। इस मामले में सरकार ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। घरों पर नोटिस लगने के बाद स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। एक तो लोगों को घर टूटने का डर सता रहा है, वहीं अवैध कॉलोनी बसाने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों पर जमीन का बाकी पैसा जल्द भरने का दबाव बना रहे हैं। 11 जुलाई को बसंतपुर इलाके में बाढ़ आने के बाद एक नए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। लोगों से पैसा लेकर यमुना की तलहटी में बड़ी संख्या में अवैध रूप से पक्के मकान बनने दिए गए थे।

सभी अवैध मकानों को ध्वस्त करने का आदेश

एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा सत्र में यमुना की तलहटी में भूमाफियाओं द्वारा बसाई गई आबादी का मामला उठाया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जांच के लिए कमिटी का गठन किया था। कमिटी ने जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौप दी है और सरकार ने यहां बने सभी अवैध मकानों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है। वहीं, संबंधित मामले को लेकर हमने डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी राजेंद्र शर्मा और नगर निगम जॉइंट कमिश्नर शिखा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

कहां रहेंगे लोग?

एनबीटी ने जब लोगों से बात कही तो उनका दर्द सामने आया। मुकेश कुमार ने कहा, 'गुरुवार को निगम अधिकारियों ने यहां करीब पांच हजार घरों पर नोटिस लगा दिया है, तब से चिंता बढ़ गई है। यहां लोगों ने विरोध मार्च भी निकाला है। नगर निगम घरों को तोड़ देगा तो सब कहां रहेंगे।' सौंदर्य झा का कहना है, 'यह जमीन अवैध थी तो सरकार को यहां कोई सूचना पट्ट लगवाना चाहिए था और जब यहां लोगों ने मकान बनाना शुरू किया तो उसे रुकवाना चाहिए था। बिजली कनेक्शन दिए गए, तब अफसर कहां थे।'

लोगों ने लगा दी जीवनभर की कमाई

राबिया खान कहती हैं, 'यहां जमीन खरीदकर मकान बनाने में हमने अपने जीवनभर की कमाई लगा दी है। पहले बाढ़ ने बर्बाद किया और स्थिति सुधारने पर थोड़ी राहत मिली थी कि अब चिंता बढ़ गई है।' सन्नी कुमार ने बताया, 'यहां जबसे मुनादी हुई है, लोगों ने चैन की सांस तक नहीं ली है। यहां अभी 80 प्रतिशत लोगो ने प्रॉपर्टी डीलर को पैसे दे चुके हैं और कुछ लोगों ने अभी आधे पैसे दिए हैं। हम बर्बाद हो गए हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.