Select Date:

भूपेश बघेल को दिए गए थे 508 करोड़ ईडी का खुलासा, चुनाव के दौरान महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर्स ने भेजी थी रकम

Updated on 06-01-2024 12:27 PM

महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार असीम दास के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान महादेव ऐप प्रमोटर्स की तरफ से कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम दर्ज है। बघेल के अलावा चार्जशीट में शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है। असीम दास महादेव बैटिंग ऐप के प्रमोटर्स के लिए कुरियर का काम करता था, उसके ठिकानों से हाल में 5 करोड़ 39 लाख बरामद किए गए थे। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

मेल पर भूपेश बघेल, बेटे चैतन्य और एक IPS का नाम

मामले में आरोपी शुभम सोनी ने ED को एक मेल किया था, जो एंबेसी के जरिए सर्टिफाइड था। उस ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल और आईपीएस प्रशांत अग्रवाल का नाम था। शुभम सोनी के मुताबिक महादेव सट्टा ऐप चलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए गए। मामले पर इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। आगे उनसे पूछताछ हो सकती है।

मेल पर भूपेश बघेल, बेटे चैतन्य और एक IPS का नाम

मामले में आरोपी शुभम सोनी ने ED को एक मेल किया था, जो एंबेसी के जरिए सर्टिफाइड था। उस ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल और आईपीएस प्रशांत अग्रवाल का नाम था। शुभम सोनी के मुताबिक महादेव सट्टा ऐप चलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए गए। मामले पर इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। आगे उनसे पूछताछ हो सकती है।

मकान का ताला तोड़कर घुसी थी ED की टीम

ED को आशंका है कि उसके घर से मिला पैसा ऑनलाइन सट्टा एप का है, जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था। ईडी के अधिकारी कार्रवाई के लिए असीम दास के घर का ताला तोड़कर उसके मकान में घुसे थे। असीम दास और कॉन्स्टेबल दोनों पर दुबई में मौजूद सट्‌टा केस में फरार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के साथ मिलकर काम करने का आरोप है।

दुबई से ऑपरेट हो रहा था सट्टेबाजी का नेटवर्क

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले पर ED ने 1 जनवरी को सिपाही भीम सिंह यादव और ड्राइवर असीम दास के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया था। जिसमें भिलाई के शुभम सोनी , रायगढ़ के अनिल अग्रवाल और रोहित गुलाटी को आरोपी बनाया गया था।

जिसमें खुलासा किया गया था कि महादेव ऐप में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल के साथ शुभम सोनी भी प्रमोटर है। तीनों दुबई में रहकर सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे हैं।

शुभम सोनी को बनाया गया सरकारी गवाह

महादेव सट्टा ऐप के एक प्रमोटर शुभम सोनी को सरकारी गवाह बनाया गया। उसे नेताओं से लेकर अधिकारियों को दिए जाने वाले पैसों का हिसाब-किताब रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.