Select Date:

मालदीव से भारत लौटे 51 भारतीय सैनिक : मुइज्जु के कार्यालय ने दी जानकारी

Updated on 08-05-2024 01:08 PM

भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों को वापस बुला लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने मालदीव में बचे भारतीय सैनिकों के बारे में खुलासा नहीं किया है।

मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी की जानकारी ऐसे समय पर आई है, जब राष्ट्रपति मुइज्जु की दी हुई डेडलाइन में सिर्फ दो दिन बाकि है। साथ ही एक दिन बाद 9 मई को मालदीव के विदेश मंत्री मुसा अमीर भारत दौरे पर आ रहे हैं।

इससे पहले मालदीव ने बताया था कि भारतीय सैनिकों के दो जत्थों ने देश छोड़ दिया था। हालांकि उस समय भी देश छोड़ने वाले सैनिकों की सटीक संख्या नहीं सामने आई थी। दरअसल मालदीव की मुझज्जु सरकार ने भारतीय सैनिकों को10 मई तक मालदीव छोड़ने की डेडलाइन दी है।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने दी जानकारी
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की प्रवक्ता हीना वलीद ने सोमवार को सवालों का जबाव देते हुए कहा कि मालदीव में दो प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद 51 भारतीय सैनिक वापस भारत लौट गए हैं। बाकि सैन्यकर्मी भी 10 मई तक भारत लौट जाएंगे।

हालांकि उन्होंने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों की सही संख्या का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जानकारियां बाद में बताई जाएंगी। दरअसल मालदीव सरकार की पिछली घोषणाओं के मुताबिक देश में दो हेलिकॉप्टर्स और एक डॉर्नियर विमान के संचलान के लिए 88 भारतीय सैनिक तैनात थे।

भारतीय सैनिकों को क्यों हटा रहा मालदीव ?
पिछले साल सितंबर में मालदीव में हुए आम चुनावों में राष्ट्रपति मुइज्जु ने इंडिया आउट कैंपेन चलाया था। उन्होंने कहा था कि वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकाल देंगे। उन्होंने चुनाव जीतने के 2 दिन बाद ही भारतीय सैनिकों को मालदीव छोड़ने का आदेश निकाल दिया।

मालदीव में क्या कर रहे हैं भारतीय सैनिक
मालदीव में करीब 88 भारतीय सैनिक हैं। ये दो हेलिकॉप्टर और एक एयरक्राफ्ट का ऑपरेशन संभालते हैं। आमतौर पर इनका इस्तेमाल रेस्क्यू या सरकारी कामों में किया जाता है। मालदीव में इंडियन हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट मानवीय सहायता और मेडिकल इमरजेंसी में वहां के लोगों की मदद करते रहें। इन ऑपरेशन को संभालने के लिए ही टेक्निकल स्टाफ भेजा गया है।

भारत ने मालदीव को 2010 और 2013 में दो हेलिकॉप्टर और 2020 में एक छोटा विमान तोहफे के तौर पर दिया था। इस पर मालदीव में काफी हंगामा हुआ। मुइज्जू के नेतृत्व में विपक्ष ने तत्कालीन राष्ट्रपति सोलिह पर 'इंडिया फर्स्ट' नीति अपनाने का आरोप लगाया था।

मुइज्जू ने कहा था- भारतीय सैनिकों को निकालना मालदीव के लोगों की इच्छा
जनवरी की शुरुआत में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मालदीव में भारत की सैन्य मौजूदगी के मुद्दे पर मुइज्जू ने कहा था कि इस साल के राष्ट्रपति चुनावों में मालदीव के लोगों ने यह साफ कर दिया था कि वे देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी नहीं चाहते हैं।

फिलहाल, भारत ही ऐसा देश है, जिसके सैनिक यहां मौजूद हैं। मालदीव के नागरिकों की इच्छा को देखते हुए ही मैंने भारत से अपने सैनिकों को हटाने के लिए कहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत मालदीव के लोगों की इच्छा का सम्मान करेगा। मेरा मानना है कि हमारे द्विपक्षीय रिश्ते इतने मजबूत हैं कि दोनों देश बातचीत के जरिए इस मसले का हल निकाल सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.