एक साल में 513.75 से 1585 रुपये, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर
Updated on
22-08-2023 01:37 PM
नई दिल्ली: नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (Knowledge Marine & Engineering Works Limited) ने पिछले एक साल मे अपने शेयरहोल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले साल 22 अगस्त को कंपनी का शेयर 513.75 रुपये पर था जो आज यानी 22, अगस्त 2023 को 1585 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक साल में इसमें करीब 180 फीसदी तेजी आई है। अगर किसी ने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसके इसकी वैल्यू 2.80 लाख रुपये होती। कंपनी को हाल में म्यांमार पोर्ट अथॉरिटी से एक वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें यांगून नदी में ड्रेजिंग और मेंटनेंस शामिल है। कंपनी को म्यांमार से दूसरा ऑर्डर मिला है और इसे एक अक्टूबर से छह महीने में पूरा किया जाना है। यह ऑर्डर 2,199,990 डॉलर का है।
कंपनी के साथ ही सैंड बायर्स से चार अलग-अलग ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की कलेक्टिव वैल्यू 154.5 लाख बहरीन दीनार है। नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड मरीन क्राफ्ट्स के बिजनस में है। कंपनी मरीन क्राफ्ट ऑपरेट करती है और इनका टेक्निकल मेंटनेस भी करती है। साथ ही मरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े काम भी देखती है। आज कंपनी का स्टॉक 1490 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1640 रुपये तक ऊपर और 1490 रुपये तक नीचे गया। अभी यह स्टॉक 9.68 परसेंट तेजी के साथ 1595 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1640 रुपये और न्यूनतन स्तर 497 रुपये है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…