हनीट्रैप में फंसा Lucknow के बिजनेसमैन से 55 लाख वसूले, सबूत खत्म करने की जगह कर दी 6 करोड़ की डिमांड
Updated on
22-08-2023 12:16 PM
निशी त्रिवेदी, लखनऊ: आलमबाग निवासी कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा कर दो महिलाओं समेत चार लोगों ने अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। आरोपितों ने उससे 55 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब वो 6 करोड़ रुपये और मांग रहे हैं। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर रविवार को आशियाना पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
आलमबाग के कैलाशपुरी में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आशियाना के सेक्टर जी निवासी रेनू त्रिवेदी से कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हुई थी। बीते वर्ष 26 अगस्त को रेनू ने उन्हें घर बुलाया, जहां मोनी तिवारी नाम की महिला पहले से मौजूद थी। रेनू चाय लेकर आई और मोनी के साथ उसको कमरे में अकेला छोड़कर चली गई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था जिसे पीते ही उन पर बेहोशी छाने लगी। इस पर मोनी के कथित पति विजय जायसवाल, उसका साथी गौरव नारायण शर्मा और रेनू त्रिवेदी अंदर आ गए और जबरन उनके कपड़े उतारकर मोनी के साथ उनकी अश्लील वीडियो बना ली।
बढ़ती गई रुपये की डिमांड
पीड़ित का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद आरोपितों ने उनकी जेब से 22 हजार रुपये, दो अंगूठियां और सोने की चेन भी छीन ली। जाल में फंसे पीड़ित ने बदनामी से बचने के लिए 10 दिनों के अंदर 30 लाख रुपये दे दिए। आरोपितों ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद मोनी और विजय ने फिर से वही वीडियो भेजकर 30 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने 30 सितंबर 2022 को 25 लाख रुपये और दिए और सारे सबूत नष्ट करने की बात कहकर सभी ने एक कागज पर हस्ताक्षर भी किया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही 6 करोड़ रुपये की मांग करने लगे।
गैंग बनाकर बनाते हैं लोगों को शिकार
पीड़ित का कहना है कि जब उसने छानबीन की तो पता चला कि विजय जायसवाल, गौरव नारायण शर्मा, रेनू त्रिवेदी व मोनी तिवारी गैंग बनाकर लोगों को हनीट्रैप में फंसाते हैं। फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलते हैं। इस गैंग की सरगना रेनू त्रिवेदी है। पीड़ित ने पुलिस को गैंग के सदस्यों द्वारा वॉट्सऐप पर की गई चैटिंग, अकाउंट ट्रांजेक्शन, ऑडियो और अश्लील वीडियो की क्लिप सौंपी है। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि राजेश की शिकायत पर दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ साजिश के तहत नशीला पदार्थ पिलाकर कृत्य करने, धमकी, मारपीट और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…