जमीन के लिए 6 लोगों की हत्या, आरोपियों के घर बुलडोजर ऐक्शन में देरी क्यों
Updated on
06-10-2023 01:23 PM
देवरिया: देवरिया के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुए नरसंहार कांड के आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन में अभी देर हो सकती है। राजस्व विभाग घटना में शामिल सभी आरोपियों के घरों का कागजात खंगाल रहा है। जमीन के कागजात का निरीक्षण करने के बाद धारा 67 के तहत सभी को नोटिस दी जाएगी । इसके बाद ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा। सूत्रों की माने तो प्रेमचंद यादव समेत कई आरोपियों का मकान सरकारी जमीन पर बनाया गया है। ऊधर इस घटना के बाद सोशल मीडिया की भी पूरी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को 6 लोगों की हत्या कर दी गई। इसी गांव के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव ने साल 2014 में लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के भाई ज्ञान प्रकाश दुबे उर्फ साधु दुबे से 10 बीघा जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया था। इस मामले को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के बीच मुकदमा चल रहा था। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। इसी विवाद में सोमवार को सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। प्रेमचंद की हत्या के प्रतिशोध में उनके परिजनों और समर्थकों ने लाठी डंडा और हथियार से लैस होकर दुबे परिवार पर धावा बोल दिया। उग्र भीड़ ने सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी दो बेटियों और एक बेटे की हत्या कर दी।
आरोपियों को भेजी जाएंगी नोटिस
इस घटना के बाद प्रशासन को सूचना मिली थी कि प्रेमचंद यादव समेत इस हत्याकांड में शामिल सभी अधिकांश आरोपियों के घर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम दो दिनों तक आरोपियों के घरों की पैमाइश की। पैमाइश पूरा हो जाने के बाद राजस्व विभाग जमीनों का कागजात खंगाल रहा है। जमीनों के कागज का निरीक्षण करने के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों को धारा 67 के तहत नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस भेजने के बाद ही सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। इस कागजी प्रक्रिया में कुछ समय लगने की संभावना है। वैसे पैमाइश होने के बाद गांव में खलबली मची है। आरोपियों के परिजनों को यह डर सताने लगा है कि उनका मकान जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। वैसे राजस्व विभाग के सूत्रों की मां तो प्रेमचंद यादव समेत अधिकांश आरोपियों की मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई है।
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार
फतेहपुर नरसंहार कांड के बाद सोशल मीडिया की भी पूरी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में गुरुवार को भाटपार रानी के लिट्टियां वार्ड निवासी विशाल यादव पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार किया गया है। विशाल ने सोशल मीडिया पर लिखकर पोस्ट किया था कि 'जब अत्याचार होगा तो एक और 6 नहीं 12 लाजमी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं हुआ है।' पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह से तनाव फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…