Select Date:

615 करोड़ के चंद्रयान-3 ने चार दिन में करा दी 31,000 करोड़ की कमाई, यहां जानिए कैसे

Updated on 25-08-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: भारत ने मात्र 615 करोड़ रुपये में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को चांद की सतह पर उतारकर दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन भारत की इस सफलता ने एयरोस्पेस से जुड़ी सभी घरेलू कंपनियों की चांदी कर दी है। इस हफ्ते चार कारोबारी दिनों में स्पेस से जुड़ी 13 कंपनियों के मार्केट कैप में 30,700 करोड़ रुपये की तेजी आई है। इसरो (ISRO) को क्रिटिकल मॉड्यूल्स और सिस्टम्स सप्लाई करने वाली अंजान कंपनी सेंटम इलेक्टॉनिक्स के शेयरों में इस हफ्ते 26 परसेंट तेजी आ चुकी है। इसी तरह Avantel, Linde India, पारस डिफेंस और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में भी दोहरे अंकों में तेजी आई है। हालत यह हो गई कि दिग्गज एफएमसीजी कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी आठ परसेंट तेजी आ गई। निवेशकों को लगा कि इसरो को क्रिटिकल कंपोनेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी गोदरेज एयरोस्पेस उसकी सब्सिडियरी है। लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि गोदरेज एयरोस्पेस का उससे कोई लेनादेना नहीं है।
चंद्रयान-3 मिशन में योगदान देने वाली कंपनियों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियां शामिल हैं। लार्सन एंड टुब्रो ने सबसिस्टम्स बनाने से लेकर मिशन ट्रैकिंग में योगदान दिया जबकि मिश्र धातु निगम ने लॉन्च वीकल एलवीएम3 एम4 के लिए क्रिटिकल मटीरियल सप्लाई किया। पीटीसी इंडस्ट्रीज ने चंद्रयान-3 के लिए पंप इंटरस्टेज हाउसिंग की सप्लाई की जबकि एमटीएआर ने विकास इंजन, क्रायोजेनिक इंजन सबसिस्टम्स की सप्लाई की। इसी तरह पारस ने मिशन के लिए नेविगेशन सिस्टम दिया जबकि बीएचईएल ने टाइटैनियम टैंक और बैटरी सप्लाई की। माना जा रहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता से दुनिया की स्पेस इंडस्ट्री का ध्यान भारत की तरफ आकर्षित हो सकता है। अभी ग्लोबल स्पेस मार्केट 447 अरब डॉलर का है लेकिन इसमें भारत की बहुत कम हिस्सेदारी है।

कई देशों ने किया संपर्क

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद कई देशों ने भारत से साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में साझेदारी के लिए संपर्क किया है। इनमें सऊदी अरब, सिंगापुर और साउथ कोरिया शामिल हैं। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कई देशों ने भारत से स्पेस के सेक्टर में साझेदारी के लिए संपर्क किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया। गोयल ने कहा, इससे साइंटिफिक डिस्कवरी के नए अवसर खुलेंगे। भारत दुनिया की स्पेस कम्युनिटी में बड़े पैमाने पर अपना योगदान देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.