मोरक्को में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप से मची तबाही, 300 से ज्यादा लोगों की मौत
Updated on
09-09-2023 01:28 PM
रबात: मोरक्को में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचाई है। सेंट्रल मोरक्को इसके कारण बुरी तरह चपेट में आया है। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 300 से ऊपर बताई जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 296 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे आया।
ट्विटर पर कई वीडियो आए हैं जो कथित तौर पर मोरक्को के भूकंप के बाद का नजारा है। इसमें क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबा सड़कों पर बिखरा है। इतना ही नहीं, लोग घबरा कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मराकेश के पुराने शहर में कुछ इमारतें ढह गईं। भूकंप के बाद कुछ लोग सड़कों के बीच में सो रहे हैं। डर के कारण लोग अपने घरों के अंदर नहीं गए और उन्होंने रात सड़क पर बिताने का फैसला किया।
बिजली और फोन की लाइन बंद
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने कहा कि भयानक झटके महसूस किए गए। इस दौरान इमारतें पूरी तरह हिल रही थीं। भूकंप के तुरंत बाद बिजली और फोन लाइन 10 मिनट के लिए बाधित हो गई। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि लोग मलबे में फंस गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भूकंप के खतरे को देखते हुए अस्पतालों ने मरीजों के लिए बेड बाहर ही लगा दिया है। देश के अधिकारियों की ओर से अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।
कई घर ढहे
स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके 20 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के केंद्र के सबसे करीब वाले शहर माराकेच में कुछ पुराने घर ढह गए। मलबे को हटाने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लोग मलबा हटाने के लिए उपकरणों की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई इमारतों की दीवारों पर क्रैक देखने को मिल रहा है। एक महिला ने बताया कि उसकी छत से झूमर गिरा तो वह अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर भागी। अब वह सड़कों पर हैं और आगे और भी झटकों को लेकर डरे हुए हैं।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…