Select Date:

40 मगरमच्छों के बाड़े में गिरे 72 साल के बुजुर्ग को नोंचकर मार डाला, हड्डी तक का पता नहीं चला

Updated on 27-05-2023 07:17 PM
न्योम पेन्ह: कंबोडिया में एक 72 साल के बुजुर्ग को 40 मगरमच्छों ने नोंचकर मार डाला। मरने वाला बुजुर्ग काम के वक्तअपने परिवार के मरगमच्छों के बाड़े में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति पिंजड़े से एक मगरमच्छ को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान मगरमच्छ ने फंदे वाले डंडे को पकड़ उस बुजुर्ग को ही बाड़े के अंदर खींच लिया। इसके बाद चालीस के आसपास मगरमच्छों ने उसे नोंचकर मार डाला। बाड़ा इतना बड़ा था कि परिवार के दूसरे सदस्यों को उसे बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। यह बाड़ा कंबोडिया के सिएम रीप शहर के पास स्थित है। अंकोर वाट के प्रसिद्ध खंडहरों के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर सिएम रीप के आसपास मगरमच्छों के कई फॉर्म हैं। इन मगरमच्छों को उनकी खाल, अंडों और मांस के साथ-साथ उनके बच्चों के व्यापार के लिए पाला जाता है।

मगरमच्छ ने बुजुर्ग को बाड़े के अंदर खींचा

सिएम रीप कम्यून के पुलिस प्रमुख मे सावरी ने बताया कि बुजुर्ग को अपने फॉर्म में एक मगरमच्छ को अंडे दिए हुए देखा। वे उसे अंडों से दूर करने के लिए एक हुक की मदद से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मगरमच्छ ने दोर देकर उन्हें अंदर खींच लिया और फिर बाकी मगरमच्छों ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बाड़े के अंदर से उस व्यक्ति के शरीर के टुकड़ों को बाहर निकाला। सावरी ने बताया कि मगरमच्छों ने उस व्यक्ति पर तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति के शरीर के अवशेषों पर मगरमच्छों के काटने के निशान स्पष्ट रूप से दिख रहे थे।

शरीर का 70 फीसदी हिस्सा खा गए मगरमच्छ

पुलिस ने बताया कि मगरमच्छों ने सबसे पहले उस व्यक्ति के हाथ पर हमला किया और उसे अंदर खींच लिया। बाद में मगरमच्छों ने उस इंसान के कई अंगों को खा लिया। उसके शरीर के सिर्फ 30 फीसदी हिस्से को ही बरामद किया जा सका है। बाकी का मगरमच्छ खा चुके थे। उस बाड़े के कंक्रीट की दीवारें खून से रंगी हुई नजर आ रही थीं। पुलिस ने बताया कि 2019 में भी इस इलाके में मगरमच्छों के फॉर्म में दो साल की बच्ची को मगरमच्छों ने मार डाला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.