Select Date:

​दो दिन तक भारत में दुनिया की 80% ताकत, जानिए G20 समिट से भारत को क्या-क्या मिलने वाला है!​

Updated on 05-09-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत जी20 (G20 Summit) की तैयारियों में व्यस्त हैं। राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 के मेहमान जुटने वाले हैं। G20 सम्मेलन के महा आयोजन को लेकर दो दिनों तक दिल्ली में कई प्रतिबंद्ध लगाए गए हैं। जी20 को लेकर दिल्ली में कई सेवाओं, रेल, मेट्रो, बस, ऑफिस, बाजार बंद रहेंगे। जी20 समिट की मेजबानी में भारत करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल भी है। आखिर ये G20 है क्या, इससे क्या फायदा मिलने वाला है? आखिर ये काम कैसे करता है ? इसके होने से भारत को और आपको क्या-क्या फायदा होगा? ये सिर्फ मिलने-जुलने का मंच है या फिर इससे कुछ मिलने भी वाला है? इन सवालों को जानने की कोशिश करते हैं।

​क्या है G20​

जी20 देशों की बैठक दिल्ली में होने वाली है। दिल्‍ली में होने जा रही जी20 बैठक में भारत, चीन, अमेरिका, रूस, जर्मनी, जापान,ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, इंडोनेशिया, साउथ अफ्रीका सउदी अरब, तुर्किये, मेक्सिको, साउथ कोरिया, यूरोपीय संघ और अर्जेंटीना के राष्‍ट्राध्‍यक्ष शामिल होंगे। दुनिया के 20 देशों को मिलाकर बनाया गया यह एक शक्तिशाली ग्रुप है। साल 1999 से पहले कुछ सालों से एशिया आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिसे देखते हुए जर्मनी में जी8 देशों की बैठक हुई और यहीं जी20 का गठन किया गया।

​कितना ताकतवर है G20​

दुनिया के 20 ताकतवर देशों के मिलकर बनाए गए इस जी20 का ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके सदस्‍य देशों के पास मिलाकर दुनिया की 80 फीसदी GDP हैं। दुनिया की 60 फीसदी आबादी इन देशों के पास है और 75 फीसदी ग्लोबल ट्रेन जी20 देशों के पास है। दुनिया के कुल उत्पादन में जी20 देशों की हिस्सेदारी 85 फीसदी की है। जाहिर है कि जब भारत की जमीन पर दुनिया की महाशक्तियों का मिलन होगा तो मेजबान देश को इसका फायदा होगा। भारत के लिए ये लम्हा ऐतिहासिक होने वाला है। जी20 की मेजबानी कर दुनिया में भारत की आवाज बुलंद होगी।

​भारत को क्या होगा इसका फायदा​

जी20 समिट से ब्रैंड इंडिया' का इमेज और मजबूत होगा। जी20 की मेजबानी का भारत को फायदा होगा। जी20 के मंच पर आर्थिक विकास, पर्यावरण, स्वस्थ्य, शिक्षा, कारोबार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसे सरल शब्दों में समझने की कोशिश करें तो जी20 बैठक के दौरान दुनिया भर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उसे बढ़ावा देने पर चर्चा होती है। भारत को आर्थिक मजबूती मिलेगी तो देशों में रोजगार के ज्‍यादा अवसर पैदा होगें। इतना ही नहीं देश में शिक्षा, खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

​आपको क्या फायदा होगा​

G20 बैठक की मेजबानी कर रहे भारत को इस समिट से काफी फायदा मिलने वाला है। देश की इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा, जिसका फायदा आम लोगों को भी मिलेगा। लॉग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म में भी फायदा मिलने वाला है। जी20 के आयोजन से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर रीजन में होटल इंडस्ट्री से लेकर रियल एस्टेट को बूस्ट मिल रहा है। G20 समिट के देश के भीतर कई तरह के निवेश आने की उम्मीद है।

​जी20 समिट से इन सेक्टर्स को मिला बूस्ट​

G20 समिट का आयोजन भारत में होने से देश की इकॉनमी को लॉग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों में फायदा मिला है और मिलेगा। देश के रियल एस्टेट सेक्टर को इस समिट से बूस्ट मिला है। खासकर उन शहरों को सबसे ज्यादा फायदा मिला है, जहां G20 की बैठकें हुई हैं। दिल्ली के लग्जरी रियल एस्टेट सेगमेंट को इस बैठक से काफी बढ़ावा मिला है। रेजिडेंशियल के अलावा कमर्शियल प्रॉपर्टी की भी डिमांड बढ़ी है। G20 की वजह से होटल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में होटल के कमरों की बुकिंग फुल है। इतना ही नहीं कोरोना और लॉकडाउन के दौरान जो टूरिज्म सेक्टर ठप पड़ गया था, जी 20 समिट से उसे बड़ा बूस्ट मिला है। जी20 समिट से 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिला है। दुनियाभर के देशों में भारत में बने उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.