Select Date:

9 साल की भारतीय-अमेरिकी छात्रा को सम्मान दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स की लिस्ट में शामिल

Updated on 16-01-2024 12:32 PM

अमेरिका में रहने वाली 9 साल की भारतवंशी प्रीशा चक्रवर्ती दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्हें यह सम्मान जॉन होप्किंस सेंटर फिर टैलेंटेड यूथ (CTY) ने दिया है। प्रीशा कैलिफोर्निया वॉर्म स्प्रिंग एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ती है।

CYT ने 2023-24 सत्र में अपने प्रोग्राम में 90 देशों के 16 हजार बच्चों का टेस्ट लिया था। इनमें 30% से कम बच्चों को ही हाई स्कोर मिला था, जिससे वे सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल हो सकें।

कॉलेज के टेस्ट्स भी पास किए
प्रीशा ने हाई स्कूल और कॉलेज लेवल के कई टेस्ट्स में अच्छी परफॉर्मेंस दी। इनमें SAT, ACT, स्कूल एंड कॉलेज एबिलिटी टेस्ट समेत कई एग्जाम शामिल हैं। प्रीशा 9 साल की उम्र में CYT ग्लोबल टैलेंट सर्च प्रोग्राम को क्वालिफाई करने वाले सबसे कम उम्र के स्टूडेंट्स में से एक हैं।

प्रोग्राम की डायरेक्टर ने दी बधाई
प्रीशा को बधाई देते हुए CYT की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर एमी शेल्टन ने कहा- इस टेस्ट में कामयाब होना ही इन स्टूडेंट्स की पहचान नहीं है। इन बच्चों को खोज और सीख से प्यार है। इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा ज्ञान रखने वाले इन बच्चों को मेरा सलाम है।

एमी ने आगे कहा- ये बच्चे अपने ज्ञान और जुनून का इस्तेमाल कौन सी खोज करने में करेंगे, ये सोचना बहुत ही रोमांचक है। इनके आने वाले अनुभव बहुत ही समृद्ध होंगे। ये अपनी कम्यूनिटी और दुनिया में उल्लेखनीय चीजें हासिल करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.