लोगों की दिख रही भीड़
इस वीडियो में भिखारी को आईफोन खरीदते देख लोगों की स्टोर के बाहर भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं स्टोर्स पर मौजूद लोग भी भिखारी के आईफोन खरीदते देख दंग रह जाते हैं। बता दें कि iPhone 15 की कीमत ₹ 79,900 से शुरू होती है, जबकि iPhone 15 Plus की कीमत ₹ 89,900 से शुरू होती है। भारत में महंगे आईफोन को अक्सर स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आम लोग एक फोन पर इतना खर्च नहीं कर सकते हैं।
