Select Date:

जिस पुल से गुजरने वाला था पुतिन का काफिला, उसके नीचे रखा था बम! किसने रची रूसी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश?

Updated on 01-07-2023 06:55 PM
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मॉस्को के एक पुल पर 'हत्या की साजिश' को कथित तौर पर रूसी सीक्रेट सर्विस ने विफल कर दिया है। कथित तौर पर पुल के नीचे नदी में विस्फोटक बिछाकर हत्या की साजिश रची गई थी, जिस पर से रूसी राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाला था। टेलीग्राम चैनल वीसीएचके-ओजीपीयू के अनुसार, शीर्ष रूसी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार फेडेरल प्रोटेक्शन सर्विस (FSO) का दावा है कि उन्होंने पुल को उड़ाने की साजिश को नाकाम किया है।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, टेलीग्राम चैनल ने दावा किया कि एक अज्ञात पुल के नीचे विस्फोटक रखे जाने का संदेह था जिस पर से पुतिन के काफिले के गुजरने की उम्मीद थी। माना जा रहा है कि यह अज्ञात पुल क्रेमलिन और मॉस्को के बाहर पुतिन के आधिकारिक आवास के रास्ते पर है। वीसीएचके-ओजीपीयू की पोस्ट के अनुसार, 'एफएसओ एक नाव से मोस्कवा नदी के तल पर रखे गए विस्फोटकों के जरिए पुतिन की हत्या की साजिश के बारे में जांच कर रही थी। संघीय सुरक्षा सेवा के एक ड्यूटी अधिकारी ने पुल के नीचे एक संदिग्ध नाव की सूचना दी।'

पुल के नीचे दिखी संदिग्ध नाव

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'पुल पर गाड़ियों की आवाजाही के कारण' संदिग्ध नाव को हटाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद गोताखोरों को पानी में प्रवेश करते देखा गया। कहा जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसी ने नाव के चालक दल के कागजात की भी जांच की जिसमें बताया गया कि वे पुल की मरम्मत कर रहे थे। खबर में विस्फोटकों के मिलने या लोगों के इसमें शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुतिन ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा

कुछ रिपोर्ट्स में इसे 'पुतिन की हत्या' की साजिश कहा जा रहा है। यह खबर ऐसे समय पर आ रही है जब रूस यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है और हाल ही में वैगनर ग्रुप की ओर से तख्तापलट की कोशिश विफल हुई है। विद्रोह की आशंकाओं के चलते पुतिन ने अपनी निजी सुरक्षा बढ़ा दी है। खबरें हैं कि विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन को निर्वासन में बेलारूस भेज दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.