Select Date:

हमास की दरिंदगी को भारत जैसा सभ्‍य देश बर्दाश्‍त नहीं करेगा...संयुक्‍त राष्‍ट्र में नई दिल्‍ली के रुख पर नेतन्‍याहू का बयान

Updated on 31-10-2023 02:05 PM
तेल अवीव: पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में एक प्रस्‍ताव आया। इस प्रस्‍ताव के तहत इजरायल और हमास के बीच दुश्‍मनी को खत्‍म करने के लिए तत्काल और मानवीय संघर्ष पर विराम लगाने की अपील की गई थी। इस प्रस्‍ताव पर जो वोटिंग हुई भारत उससे नदारद रहा। अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने सोमवार को इस प्रस्ताव को बहुत सी गलतियों से भरा हुआ करार दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत और बाकी कोई भी सभ्य देश उस भयावहता को बर्दाश्त नहीं करेगा जो हमास की तरफ से की गई है। इसके अलावा नेतन्‍याहू ने इस बात से भी इनकार कर दिया है कि इजरायल गाजा में जारी युद्ध पर किसी तरह के संघर्षविराम का ऐलान करेगा।

भारत रहा वोटिंग से गायब
भारत ने 27 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में भाग न लेने का फैसला किया था। इस प्रस्ताव में 'हमास' और 'बंधक' जैसे शब्द नहीं थे। इसके पक्ष में 120 और विपक्ष में 14 वोट पड़े। इस वोटिंग से पहले कनाडा की तरफ से हमास का नाम लिया गया और प्रस्तावित चैप्‍टर में एक संशोधन को पेश किया गया था। भारत ने 86 और देशों के साथ मिलकर देशों के साथ इस संशोधन के पक्ष में मतदान किया।

वेबसाइट न्यूज 18 के एक सवाल के जवाब में नेतन्‍याहू ने इस पर जवाब दिया कि वह हाल के प्रस्ताव पर भारत के रुख को कैसे देखते हैं? इस पर नेतन्याहू ने कहा, ' इस प्रस्‍ताव में काफी खामियां थीं। मुझे यह देखकर दुख भी हुआ कि हमारे कई दोस्‍तों ने भी इस बात पर जोर नहीं दिया कि हमास की तरफ से जिस तरह की दरिंदगी को अंजाम दिया गया, उसकी कड़ी निंदा से बचा गया। यह वह भयावहता है कि आपका देश और बाकी कोई और सभ्‍य देश इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।' उन्‍होंने साथ ही उम्‍मीद जताई कि पिछले दिनों जो कुछ हुआ है, अब वह दोबारा नहीं होगा।

नहीं होगा युद्धविराम
नेतन्याहू ने युद्धविराम के आग्रह को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा। उनके शब्‍दों में, 'यह युद्ध का समय है' जो 9/11 और पर्ल हार्बर के आक्रमण बाद अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के समान है।' रिपोर्ट के मुताबिक करीब 232 बंधकों को बंधक बनाने वाले आतंकवादी संगठन हमास को कुचलने के लिए इजरायल की सेना गाजा में दो मील तक घुस गई। इजरायल की सेना ने सोमवार रात उत्तरी गाजा में ठिकानों पर हमला करके दर्जनों हमास लड़ाकों को मार गिराया। इजरायली मीडिया ने देश के सैनिकों को गाजा पट्टी में लगभग दो मील अंदर एक होटल के ऊपर दिखाया। नेतन्याहू ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि इजरायल युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा, जो 1941 में पर्ल हार्बर और 2001 में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका की स्थिति के समान है। उन्‍होंने कहा, इजराइल हमास के साथ शत्रुता समाप्त करने के लिए सहमत नहीं होगा।

बाइडन ने किया आग्रह
व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को नेतन्याहू पर गाजा में मानवीय सहायता के प्रवाह को तत्काल बढ़ाने के लिए दबाव डाला। सीएनएन के संवाददाताओं ने कहा, हमास ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तीन महिलाओं को दिखाया गया है। माना जाता है कि उन्हें हमास ने बंदी बना लिया था। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इजरायल पर गाजा में संचार नेटवर्क और साथ ही पानी व ईंधन की आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए दबाव डाल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.