Select Date:

डूबते को तिनके का सहारा! मंगलवार को 'सिंघम अगेन' की कमाई का हुआ बंटाधार

Updated on 13-11-2024 01:03 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' की हालत डूबते को तिनके का सहारा वाली होती जा रही है। रोहित शेट्टी के डायरेक्‍शन में बनी इस एक्‍शन फिल्‍म ने देश में 200 करोड़ क्‍लब में तो एंट्री ले ली है, लेकिन जिस तरह हर दिन इसकी कमाई घटती जा रही है, इसके लिए अपने 375 करोड़ रुपये के बजट को निकाल पाना अब मुश्‍क‍िल लग रहा है। सोमवार को फिल्‍म की कमाई में भारी गिरावट आई थी। जरूरत यह है कि फिल्‍म टिकट ख‍िड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए, लेकिन रिलीज के 12वें दिन मंगलवार को फिर से कमाई गिर गई है।

'कॉप यूनिवर्स' की 5वीं और 'सिंघम फ्रेंचाइज' की तीसरी फिल्‍म 'सिंघम अगेन' का ये हाल होगा, किसी ने नहीं सोचा था। खासकर तब, जब फिल्‍म में रोहित शेट्टी ने अपनी पूरी फौज लगा दी है। अजय देवगन के अलावा फिल्‍म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे हैं। महज कुछ सेकेंड के लिए ही सही सलमान खान का कैमियो भी है। लेकिन अफसोस कि यह पूरी फौज नाकाम साबित हुई है।

'सिंघम अगेन' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 12


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने मंगलवार को देश में महज 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। सिनेमाघरों में 12वें दिन फिल्‍म के शोज में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी भी घटकर 13% पर पहुंच गई है। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' का टोटल कलेक्‍शन अब 214.50 करोड़ रुपये है।

'सिंघम अगेन' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 12


'सिंघम अगेन' के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो इसने 12 दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 330 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। यहां भी फिल्‍म मात खा चुकी है। एकमात्र अच्‍छी बात यह है कि बीते शुक्रवार को कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हुई। वरना, इन फिल्‍मों की हालत और बुरी हो जाती।

कम बजट के कारण 'भूल भुलैया 3' सुपरहिट


दिवाली के मौके पर 'सिंघम अगेन' के साथ 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई थी। अजय देवगन की फिल्‍म की तरह ही कार्तिक आर्यन की फिल्‍म की कमाई का हाल भी बहुत अच्‍छा नहीं है। लेकिन 150 करोड़ के बजट के कारण वह फिल्‍म 208.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर भी सुपरहिट हो गई है। मंगलवार को 'भूल भुलैया 3' ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.