एक विदेशी बन गया बिहार में मुखिया, सच्चाई सामने आई तो पंचायत से लेकर पटना तक लोग हैरान
Updated on
03-04-2024 01:30 PM
सीतामढ़ी: बिहार में एक मुखिया जी ठाठ से अपना काम बजा रहे थे।लेकिन वो बिहारी क्या भारतीय तक नहीं थे। यह सुनने में भले ही कुछ अजीब लगेगा, पर सच है। दरअसल, सिस्टम की लापरवाही का फायदा उठाकर कोई विदेशी अवैध रूप से आसानी से भारत का नागरिक बन जाता है, तो कोई बिहार में चुनाव भी जीत जाता है। इतना ही नहीं, अवैध रूप से घुसपैठ कर भारत में आए विदेशियों का आधार/पैन कार्ड भी बड़ी आसानी से बन जाता है। इस तरह के मामलों में माकूल कार्रवाई नही होने से ऐसे मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। फिलहाल हम बात करते है मुखिया बिल्टु राय की, जो नेपाल के नागरिक होने के बाद भी बिहार के सीतामढ़ी जिले में मुखिया के चुनाव में भाग लेकर निर्वाचित भी हो गया। अब उसे मुखिया पद के अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
सोनबरसा प्रखंड का है मामला
जिले के सोनबरसा प्रखंड की भलुआहा पंचायत के मुखिया बिल्टु राय उर्फ बिलट राय उर्फ बिलट प्रसाद यादव के नेपाल का नागरिक होने और इस तथ्य को छुपाकर चुनाव में हिस्सा लेना महंगा पड़ा है। इसकी शिकायत मिलने पर सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बिल्टु राय को मुखिया पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। साथ ही तथ्यों को छुपाने, नेपाल का नागरिक होकर भारत में होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने के साथ गलत शपथ-पत्र समर्पित करने के आरोप में बिल्टु राय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए डीएम को अधिकृत किया गया है।
क्या है यह पूरा मामला
बताया गया है कि सोनबरसा प्रखंड के परसा खुर्द के मुकेश कुमार साह ने राज्य निर्वाचन आयोग के यहां एक वाद संख्या- 19/2023 दायर कर शिकायत की थी कि लरकावा गांव के बिल्टु राय भलुआहा पंचायत के मुखिया है, जो मूल रूप से नेपाल राष्ट्र के निवासी है। मुकेश ने मुखिया राय के कपिलवासी नगरपालिका (नेपाल) के स्थाई निवासी होने का सबूत के साथ दावा किया था और बिहार पंचायत राज अधिनियम- 2006 की धारा- 135 एवं 136(2) के तहत नेपाली नागरिक के आरोप में राय को मुखिया पद से हटाने की मांग की थी। वादी, प्रतिवादी के साथ जिला प्रशासन का पक्ष सुनकर आयोग की ओर से फैसला सुनाया गया है, जिसमें बिल्टु राय को मुखिया की कुर्सी से हटा दिया गया है।
2007 से ही नेपाली नागरिक
सुनवाई के दौरान साह के अधिवक्ता ने कहा कि राय वर्ष 2007 से नेपाली नागरिक है। इस सच को राय ने भी स्वीकारा है। आगे बताया, प्रतिवादी द्वारा स्वीकार किया गया है कि नेपाली नागरिकता के त्याग के लिए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर नागरिकता को समाप्त कर उनका नाम मतदाता सूची से 22 मई 23 को हटाया गया. इससे साबित होता है कि उक्त तिथि तक राय नेपाली नागरिक थे। इसकी सूचना नेपाल सरकार द्वारा भारत सरकार के माध्यम से दी गई है। साह के अधिवक्ता की दलील थी कि नेपाली नागरिकता छोड़ देने से भारतीय नागरिकता स्वत: प्राप्त नही हो जाती है।
निर्वाचित होना गैर कानूनी- आयोग
सभी पक्षों की बातों को सुनने के बाद आयोग ने पाया कि संवीक्षा की तिथि तक राय भारतीय नागरिक नही थे। तथ्यों को छुपाकर, गलत शपथ के आधार पर चुनाव में भाग लेना और मुखिया पद पर निर्वाचित होना गैर-विधिक के साथ गैर-कानूनी भी है आयोग ने उक्त सारे तथ्यों के आधार पर बिल्टु राय को मुखिया पद के आयोग्य घोषित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि इस मामले में डीएम के स्तर से राय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…