'एक छिपा सच देश में तूफान लाएगा', 'केरल स्टोरी' के मेकर्स ला रहे एक और चौंकाने वाली कहानी 'बस्तर'
Updated on
26-06-2023 08:39 PM
विपुल अमृतलाल शाह एक दूरदर्शी फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सेक्टर में भरपूर योगदान दिया है। इस साल उन्होंने अपनी बड़ी और रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'द केरल स्टोरी' के साथ इतिहास रच दिया। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के साथ 256 करोड़ की कमाई की। The Kerala Story की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है, जिसका टाइटल 'बस्तर' है। मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरी बार साथ आने की घोषणा की, जिसमें हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर काफी शानदार लग रहा है और इसने लोगों के अंदर एक्साइटमेंट भी पैदा की है, जिसके बारे में लोग और अधिक जानना चाहते हैं।
'बस्तर' के पोस्टर पर लिखा सच
हालांकि, फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म है, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिस पर लिखा है, 'छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…